Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव : मणिपुरी एक्टर आरके सोमेंद्रों समेत कई कलाकार भाजपा में शामिल


इंफाल। विधानसभा चुनाव से पहले एक मणिपुरी एक्टर आरके सोमेंद्रो सिंह (काएकू) और अन्य कलाकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और प्रदेश प्रभारी संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की है।

भाजपा का दावा, दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी पार्टी

मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि वह दो तिहाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा दोबारा मणिपुर की सत्ता हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। पिछले महीने के आखिर में पार्टी ने राज्य में 60 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हिंगांग सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थंगोम बिस्वजीत सिंह थोंगजू से चुनाव लड़ेंगे।