News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

वो मोदी जिसने राहुल गांधी को कोर्ट तक घसीटा, कानूनी लड़ाई लड़ दिलाई दो साल की सजा


सूरत, । लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी ने उन्हें और विवादों में धकेल दिया है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि , ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’  उनके इस विवादित बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पूर्णेश मोदी ने दर्ज कराई थी शिकायत

पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ अपराधिक मानहानी का केस दर्ज कराया था। उनकी शिकायत के बाद मामाल कोर्ट में गया और कानूनी लड़ाई के बाद आज पूर्णेश मोदी के पक्ष में फैसला आया।

राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा

सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी करने के लिए दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुना दी है। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेल मिल गई थी। आइए जानते हैं कौन है पूर्णेश मोदी, जिन्होंने कानूनी लड़ाई से राहुल गांधी को सजा दिलाई।

कौन हैं पूर्णेश मोदी

भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्णेश मोदी गुजरात की सूरत पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं, मोदी पेशे से एक अधिवक्ता भी हैं। वह पहली बार गुजरात की तेरहवीं विधानसभा के उपचुनाव में जीतकर सदन में पहुंचे थे। साल 2013 के बाद से लगातार पूर्णेश मोदी चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराते आए हैं।

2017 में कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सूरत पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्णेश मोदी को 1 लाख 11 हजार 615 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी इकबाल दाऊद पटेल को 77 हजार 882 वोटों के अंतर से हराया था।

सूरत नगर भाजपा के अध्यक्ष रहे थे मोदी

पूर्णेश मोदी विधायक के अलावा, 2009-12 और 2013-16 में सूरत नगर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने सदन में गुजरात सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य के रूप में 12 अगस्त 2016 से 25 दिसंबर 2017 तक संसदीय सचिव के पद पर भी काम किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? उनके इस बयान से घमासान मच गया।

मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हुं

बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने पूरे मोदी समाज का अपमान बताते हुए केस दर्ज करवाया था। इस मामले की सूरत कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। वहीं, आज कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया है।  कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हुं…