Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

शंघाई में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा 52 लोगों की मौत, करीब 17 हजार नए मामले


शंघाई, । चीन के शंघाई में कोरोना के मामले (Corona Cases in China) थम नहीं रहे हैं। आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में कोरोना से हालात बहुत बुरे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में शंघाई में कोरोना संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से यहां 51 मरीजों की जान गई थी। नगर स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। इस दौरान शंघाई में कोरोना संक्रमण के 16,980 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में 1,661 मरीजों में लक्षण पाए गए हैं।