पटना

शराबबंदी कानून का कड़ाई से होगा पालन : नीतीश


समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को किया संबोधित

सासाराम (आससे)। राज्य में पूर्ण नशा मुक्ती, दहेज प्रथा उन्मूलन, एवं बाल विवाह मुक्ति हेतु चलाये जा रहे समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सासाराम के न्यु स्टेडियम फजलगंज मे जीविका दीदियों के साथ संवाद किया और संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा बाल विवाह और नशा मुक्ती के लिए बड़े पैमाने पर लोगो के बीच समाज सुधार अभियान चलाया जा रहा है।

शराब बंदी लागू करने के बाद उसके लिए जो कानून बनाया गया है उसका कड़ाई से लागू किया जायेगा। हमे भी एलर्ट रहना होगा। अभी कुछ दिन पहले शराब पीने से 40 लोगों की जान चली गयी। ये बताता है की शराब पीयेंगे तो जान भी चली जायेगी। शराब आदमी को नष्ट कर देता है। पैसा के साथ बुद्धि भी चली जाती है शराब पीने वाला हैवान हो जाता है। लोग कहते थे की शराब बंदी होने से पर्यटकों की संख्या कम होगी लेकिन शराब बंदी के बाद भी पर्यटको› की संख्या बढ़ी। यह अभियान चलते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट मे बताया की पूरे विश्व मे हर साल 30 लाख लोग शराब पीने से मरते हैं। शराब 200 तरह की बिमारी को जन्म देता है। 48 प्रतिशत लोग शराब पीने के कारण लिवर की बिमारी से ग्रसीत होते है। 27 प्रतिशत सडक दुर्घटना शराब पीने से होती है। 26 प्रतिशत माउथ कैन्सर शराब पीने से होता है 18 प्रतिशत आपसी झगडे शराब के कारण होते हैं। जीविका दीदियों का इस अभियान को सफल बनाने मे काफी योगदान है उन्होने अपनी बात और अनुभव को साझा किया। बिहार मे काफी विकास का कार्य कराया है।

26 नम्बर 2005 से अभी तक 16 साल से सेवा करते आये हैं, कहाँ था बिहार और कहा पहुचा दिया। 2005 तक उनके सत्ता संभालने से पहले बिहार मे अपराध चरम पर था। शाम के बाद लोग घरों से बाहर नही निकलते थे। सड़क तक नही थी आज लोगो को सारी सुविधा मिल रही है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा चार जिलो के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ आज समीक्षा बैठक भी करेंगे। जीविका दीदियों को कहा की जहा भी शराब की बिक्री हो उसका विरोध करें। सारे थाने को निर्देश दे दिया गया है आपके साथ कोई दुर्व्यवहार नही करेगा, करने वालों पर कड़ी काररवाई होगी। उन्होने कहा की पहले स्वयं सहायता समूह थे उनको जीविका में बदला जीविका भी उन्ही का दिया नाम है आज एक करोड से अधिक जीविका दीदियां है।

सभा को मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डी जी पी एस के सिघल, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कृषी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह,  आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बिहार के विकास आयुक्त आमिर सुब्बाहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बच्चु सिह मिणा,  प्रधान सचिव ग्रामीण विकास पंकज कुमार, डी एम रोहतास धर्मेन्द्र कुमार, एस पी रोहतास आशीष भारती सहित चार जिलों के एसपी, डीएम सहीत कई पदाधिकारी, जदयु जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा, डा निर्मल सिंह,  सत्येन्द्र सिंह, बसंत राय, उषा पटेल, अमरेश चौधरी, धनंजय पटेल, पुर्व विधायक वशिष्ठ सिह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और जीविका की दीदियां उपस्थित थी।