पटना

शराबबंदी को लेकर कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गये : नीतीश


एक-एक चीज पर होता है एक्शन, जो गड़बड़ करते, उन पर होती है काररवाई

(आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शराबबंदी को लेकर कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गये हैं। कुछ लोग इसके खिलाफ अनाप-शनाप बोलते रहते हैं, इसकी चिंता हम नहीं करते हैं। शराबबंदी लोगों के हित में है। मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कही।

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने से हो रही मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि २०१५ में महिलाओं की मांग पर हमने २०१६ में शराबबंदी लागू की है। इसको लेकर हमलोगों ने बचन दिया, विधानमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुा। सबने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया। जितने हमारे सरकारी अधिकारी व कर्मचारी हैं सभी लोगों ने इसका संकल्प लिया, इसके लिए निरंतर कैंपेन चलता रहता है। जो गड़बड़ करते हैं वे पकड़ाते भी हैं। पुलिस प्रशासन का जो काम है वो हर तरह से अपना काम करते रहते हैं। बार-बार हमलोग कहते रहते हैं कि जब तुम गड़बड़ चीज पीयोगे तो इस तरह की घटनायें होंगी।

उन्होंनं कहा कि जो गड़बड़ी करने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई हो रही है और उनकी गिरफ्तारी भी हो रही है। हमारी पुलिस और प्रशासन के लेाग करते ही रहते हैं। शराब पीने से देश-दुनिया में कितनी लोगों की मौत होती है इसकी रिपोर्ट आ गयी है। इसके बावजूद लोग पीयेंगे तो गड़बड़ होगा ही। अगर शराब के नाम पर कोई गड़बड़ चीजे पिला देगा तो पीने वालों की मौत हो सकती है। इसको लेकर हमलोगों को सचेत करते रहे हैं, इस पर सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं, चंद लोग ही इसके खिलाफ हैं। जो कुछ लोग इधर-उधर का गड़बड़ करते हैं या कुछ पीना चाहते हैं, इस तरह के चंद लोग ही इसके खिलाफ हैं। उनलोगों से भी हमलोग अपील करते हैं ऐसा करिये, शराबबंदी सबके हित में है। उन्होंने कहा कि एक-एक चीज पर एक्शन होता है। जो गड़बड़ करता है उस पर भी कार्रवाई होती है। जब कोई घटना होती है तो हमलोग कहते हैं कि और ज्यादा प्रचारित करिये, लोगों को पता चले कि शराब पीने से क्या मिलेगा। कोई गंदा चीज पिला देगा और उससे आपकी मौत हो जायेगी। इसलिए सचेत रहिये, सतर्क रहिए। इधर हमलोगों का ध्यान कोविड १९ पर केंद्रीत है। हमने विभाग को कह दिया है कि आपलोग पूरे तौर पर देखते रहिए। हम इसकी पुन: समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन के लोग बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। लोगों को पकड़ रहे हैं, लेकिन यह दावा करना कि सब कुछ ठीक हो ही जायेगा ऐसा संभव नहीं है। कुछ तो गड़बड़ होगा ही। सिर्फ पकड़ाते ही नहीं नौकरी से भी जाते हैं और जेल भी चले जाते हैं, सजा भी होती है। ये सब आरोप लगाने वाले पता नहीं कौन हैं। ये सोचना चाहिए कि चंद लोग गड़बड़ी करेंगे ही, यह तय है। ये कोई नयी बात नहीं है। इतिहास देख लीजिये। उन्होंनें कहा कि महिलाओं की मांग पर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुरूप बिहार में शराबंबंदी लागू की है।