Latest News मनोरंजन

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर इस दिग्गज एक्टर के बेटे संग आज लेंगी सात फेरे


नई दिल्ली, । Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding: इन दिनों शादियों का सीजन बड़े ही जोरों से चल रहा है। बॉलीवुड में भी एक के बाद एक स्टार्स शाद के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं तो कईंयों की शादी की खबरें आ रही हैं। हाल ही जहां फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने सात फेरे लिए हैं। वहीं अब एक और दिग्गज एक्टर की बेटी भी गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने की तैयारियों में हैं। ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर पंकज कपूर की बेटी हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

रअसल, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। सनाह कपूर, शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। सनाह की शादी बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पहवा की बेटे से मयंक पाहवा से होने जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मयंक और सनाह आज यानी 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी महाबलेश्वर में होगी। फैमिली के एक सूत्र ने दोनों की शादी को लेकर वेबसाइट से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी महाबलेश्वर में हो रही है और परिवार पहले ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्तों को बुलाया गया है।

वहीं बहन सनाह कपूर की शादी में भाई शाहिद कपूर अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे। आपको बता दें कि शाहिद कपूर का उनके तीन सौतेले भाई-बहनों, रुहान कपूर, सनाह कपूर और ईशान खट्टर के साथ काफी अच्छी केमेस्ट्री है। सनाह कपूर ने शाहिद स्टारर फिल्म ‘शानदार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म शाहिर और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था।