News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र: बिहार शराब कांड पर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही


  1.  अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। तवांग में झड़प का मुद्दा लगातार संसद में गूंज रहा है। विपक्षी दल सरकार से इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर संसद में बयान दिया था, लेकिन फिर भी विपक्षी दल इस मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े हुए थे। बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान कई दलों ने वॉकआउट कर दिया था। विपक्षी सांसदों ने आज भी चर्चा के लिए सदन में नोटिस दिया है।
  • 01:08 PM, 15 Dec 2022

    Bihar Hooch Tragedy: राज्यसभा में BJP सांसदों का हंगामा

    बिहार शराब कांड को लेकर राज्यसभा में भाजपा सांसदों ने हंगामा किया। हंगामे के चलते कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। इसके अलावा विपक्षी दलों ने तवांग के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया।

  • 12:51 PM, 15 Dec 2022

    40 मिनट के लिए तीन बार कार्यवाही स्थगित

    बिहार शराब कांड को लेकर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को तीन बार 40 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

  • 12:34 PM, 15 Dec 2022

    देश में बढ़ रही शिक्षा की शक्ति- मांडविया

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2014 में MBBS की सीट 53,000 थी जो अब 96,000 हो गई है और PG सीट 31,000 थी अब ये 63,000 है, मेडिकल कॉलेज भी आज डबल हुए हैं। देश में शिक्षा की शक्ति बढ़ती जा रही है, सभी लोगों को शिक्षा में अवसर मिले इसके लिए जो प्रयास किए गए हैं उसकी सराहना हो रही है।

  • 12:30 PM, 15 Dec 2022

    2014 के बाद शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव- मांडविया

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2014 के बाद से शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव हुए हैं। सभी राज्यों में नई शिक्षा नीति की सराहना हो रही है। कोरोना के दौरान शिक्षा रुके नहीं इसलिए कई पहल किए गए। स्कूलों में साढ़े 4 लाख से अधिक शौचालय बनने से बेटियों का ड्रॉप आउट 70% से 13% हो गया।

  • 12:20 PM, 15 Dec 2022

    विपक्षी सांसदों का लोकसभा से वॉकआउट

    पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया।

  • 11:45 AM, 15 Dec 2022

    बिहार शराब कांड पर राज्यसभा में हंगामा

    बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते राज्यसभा को 15-15 मिनट के लिए दो बार स्थगित करना पड़ा।

  • 11:22 AM, 15 Dec 2022

    राज्यसभा 15 मिनट के लिए स्थगित

    विपक्षी दलों के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।

  • 10:58 AM, 15 Dec 2022

    जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर चर्चा की मांग

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और अन्य के खिलाफ सीबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया।

  • 10:48 AM, 15 Dec 2022

    BJP MP बिप्लब कुमार देब ने दिया नोटिस

    भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर हाट को फिर से खोलने की आवश्यकता पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

  • 10:44 AM, 15 Dec 2022

    मोदी सरकार की आंख पर चीनी चश्मा- खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खरगे ने ट्वीट कर कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की “लाल आंख” पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है।

  • 10:40 AM, 15 Dec 2022

    रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत की मांग

    सीपीआई सांसद संदोष कुमार पी ने रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत दिए करने की आवश्यकता पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

  • 10:39 AM, 15 Dec 2022

    Tawang मुद्दे पर चर्चा की मांग

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।