News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र: लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित,


नई दिल्ली, : संसद के शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के सभापति के रुप में कार्यभार संभाला। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होंगी। कामकाज के लिहाज से यह सत्र सिर्फ 17 दिनों का ही है।

 

  • 01:35 PM, 07 Dec 2022

    संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 01:31 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ बोले

    राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा आज अमृत काल में हम दुनिया के बेहतरीन संविधानों में से एक को अपना संविधान मानते हैं। संविधान सभा के सदस्य बेदाग साख और अनुभव के साथ बेहद प्रतिभाशाली थे। प्रत्येक चुनाव के साथ प्रतिनिधित्व अनुपात में उत्तरोत्तर प्रामाणिक वृद्धि हुई है। वर्तमान में संसद प्रामाणिकता लोगों के जनादेश को दर्शाती है जैसा पहले कभी नहीं था।

  • 01:26 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीयूष गोयल बोले- किसान का बेटा अब देश का उपराष्ट्रपति है

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा आप एक किसान के बेटे हैं जो अब हमारे उपराष्ट्रपति हैं। हमारे पीएम का जन्म एक चायवाले के घर हुआ, बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उसी में रहकर पढ़ाई की। उन्होंने अपने जीवन के 5 दशक से अधिक समय समाज और इस राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है।

  • 01:23 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 एक नई परंपरा स्थापित हो रही है- पीयूष गोयल

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने बयान दिया। उन्होंने कहा एक नई परंपरा स्थापित हो रही है। सामान्य पृष्ठभूमि और सामान्य जीवन जीने वाले राजनीतिक नेता अब शीर्ष पदों पर आसीन हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के एक आदिवासी क्षेत्र में एक छोटे से स्कूल की शिक्षिका थीं, लेकिन अब वह राष्ट्रपति हैं।

  • 01:19 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    Parliament Winter Session 2022 लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 01:16 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सुप्रिया सुले बोलीं- ‘गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब’

    एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले 10 दिनों से साजिश चल रही है। कर्नाटक के सीएम महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं। दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। महाराष्ट्र के लोगों को पीटा गया। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह एक देश है, मैं अमित शाह से पूरे मामले में बोलने का आग्रह करती हूं।

  • 01:15 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद में उठा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में उठाया गया। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने इस पूरे विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने को कहा। सुप्रिया सुले ने कहा महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से एक नया मामला सामने आया है। हमारे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बकवास कर रहे हैं। कल महाराष्ट्र के लोग कर्नाटक सीमा पर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें पीटा गया।

  • 01:05 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा सांसद पीटी उषा बोलीं

    राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने सदन में कहा कि गरीबों के लिए चिंता जताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विशेष धन्यवाद। यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय के हैं और अब एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति है। यह एक नया भारत है, जहां गणतंत्र की भावना अब प्रतीकवाद से मूल रूप में स्थानांतरित हो गई है।

  • 12:45 PM, 07 Dec 2022

    लोकसभा में उठा संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता का मुद्दा

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में विपक्षी दलों को संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता से वंचित करने का मुद्दा उठाया।

  • 12:28 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद पहुंचे NSA अजीत डोभाल

    संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच NSA अजीत डोभाल संसद पहुंचे हैं।

  • 12:25 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 AAP सांसद राघव चड्ढा बोले- अब दिल्ली सुंदर बनेगी

    AAP सांसद राघव चड्ढा संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

  • 12:17 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा में बोले JD(S) सांसद एचडी देवेगौड़ा

    राज्यसभा में JD(S) सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं इस सदन का एकमात्र सदस्य हूं, जिसका पिछले 20 वर्षों का कड़वा अनुभव रहा है। बोलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल है। दोनों सदनों का फैसला कि एक भी सदस्य 2-3 मिनट बोलने के लिए से ज्यादा नहीं ले सकता, यह एक कड़वा अनुभव है।

  • 12:04 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार हर सत्र के पहले विपक्ष से आग्रह किया है कि जिस विषय पर चर्चा करना हो उस विषय पर चर्चा करें। लेकिन पीछे का दुर्भाग्य रहा कि विपक्ष ने चर्चा के बजाय हंगामा करने का काम किया। इस बार भी हमारे नेता ने चर्चा का आग्रह किया है।

  • 11:52 AM, 07 Dec 2022

    राज्यसभा में दिखा मल्लिकार्जुन खरगे का शायराना अंदाज

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का शायराना अंदाज देखने को मिला। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मेरे बारे में कोई राय मत बनाना गालिब मेरा वक्त भी बदलेगा मेरी राय भी बदलेगी।

  • 11:42 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा के संरक्षक के रूप में आपकी भूमिका काफी अहम- खरगे

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मैं कहना चाहता हूं कि राज्यसभा के संरक्षक के रूप में आपकी भूमिका बाकी भूमिकाओं से काफी बड़ी हैं। आप जिस आसन पर बैठे हैं उसपर कई गणमान्य लोग बैठ चुके हैं।

  • 11:33 AM, 07 Dec 2022

    मल्लिकार्जुन खरगे ने जगदीप धनखड़ को दी बधाई

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप भूमि पुत्र हैं, संसदीय परंपराओं को आप बखूबी समझते हैं। राजस्थान विधानसभा और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल रहे हैं। पढने लिखने में आपकी रूची है, आपकी रूपरेखा बेहद बड़ी है।

  • 11:28 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

    राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा हमारी संसद आसानी और जिम्मेदारी के साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में विश्व की अग्रणी होगी। राज्यसभा देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे कई प्रधानमंत्रियों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में काम किया है।

  • 11:25 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 उपराष्ट्रपति कानूनी मामलों का भी बहुत ज्ञान है- पीएम मोदी

    Parliament Winter Session 2022 उपराष्ट्रपति कानूनी मामलों का भी बहुत ज्ञान है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक आदिवासी समुदाय से आती हैं। उनसे पहले हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समाज के वंचित वर्गों से हैं और अब हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं। हमारे उपराष्ट्रपति को कानूनी मामलों का भी बहुत ज्ञान है।

  • 11:22 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह संसद सत्र ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और अब भारत जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण कर चुका है।

  • 11:19 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 ‘किसान पुत्र हैं उपराष्ट्रपति धनखड़, उनके जीवन से प्रेरणा लें लोग’

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से कहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

  • 11:10 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी ने दी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई

    पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है। आप सदन में इस प्रतिष्ठित पद की शोभा बढ़ा रहे हैं।

  • 11:07 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है।

  • 11:06 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 का आगाज

    दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। लोकसभा की तस्वीरें।

  • 10:54 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सदन का चलना बेहद जरूरी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि सदन का चलना बेहद जरूरी है, खासकर युवा सांसद भी ऐसा कहते हैं। विपक्षी सांसदों का भी कहना है कि उन्हें बहस में बोलने का मौका नहीं मिलता, सदन स्थगित हो जाता है और उन्हें नुकसान होता है। मुझे लगता है कि सभी सदन के नेता और पार्टी के नेता सांसदों के इस दर्द को समझेंगे।

  • 10:49 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी बोले

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में मैं लगभग सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से अनौपचारिक रूप से मिला, तो उन्होंने कहा कि जब सदन में हंगामा होता है और स्थगित हो जाता है, तो इसका प्रभाव सांसदों पर पड़ता है। युवा सांसदों का कहना है कि जब कार्यवाही नहीं चलती है और चर्चा नहीं होती है, तो वे सीखने और समझने से वंचित हो जाते हैं।

  • 10:47 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी बोले- सभी राजनितिक दल चर्चा को और आगे बढाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा मुझे उम्मीद है कि सभी राजनितिक दल चर्चा को और आगे बढाएंगे, वे अपने विचारों से निर्णयों को नई ताकत देंगे, दिशा को स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे।

  • 10:45 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 नए सांसदों को दें चर्चा का अवसर- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं सभी पार्टी के लीडर और फ्लोर लीडर से आग्रह करना चाहता हूं कि जो पहली बार सदन में आए, जो नए सांसद हैं उनके उज्जवल भविष्य की और लोकतंत्र की भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा अवसर उन सभी को चर्चा का अवसर दें।

  • 10:39 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter ession 2022 के शुरू होने से पहले बोले पीएम मोदी

    शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वर्तमान वैश्विक स्थिति के बीच देश को आगे ले जाने के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी पार्टियां चर्चाओं को महत्व देंगी।

  • 10:30 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 भारत को G20 की मेजबानी मिलना बहुत बड़ी बात- पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में अपनी जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है, ऐसे समय में भारत को G20 प्रेसिडेंसी मिलना बहुत बड़ी बात है।

  • 10:28 AM, 07 Dec 2022

    पीएम मोदी बोले- काफी महत्वपूर्ण है Parliament Winter Session 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम 15 अगस्त से पहले मिले थे। 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हुए और हम आजादी का अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।

  • 10:20 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में टीएमसी भी शामिल है।

  • 10:15 AM, 07 Dec 2022

    कांग्रेस सांसद ने Parliament Winter Session 2022 में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

    एम्स दिल्ली के सर्वर पर हुए साइबर हमले पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

  • 10:14 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे जयशंकर

    Parliament Winter Session 2022 संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज राज्यसभा में दोपहर 2 बजे और लोकसभा में दोपहर 3 बजे बयान देंगे।

  • 10:12 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पीयूष गोयल ने किया स्वागत

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। बता दें कि वह राज्यसभा में पहली बार सदन के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • 10:08 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    संसद के शीतकालीन सत्र में रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है।

  • 10:04 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 से पहले विपक्ष की बैठक में हिस्सा ले रही TMC

    टीएमसी आज संसद में विपक्ष की बैठक में भी भाग ले रही है। बता दें कि कुछ ही देर में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा।

  • 09:59 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में दिया प्रस्ताव

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया है और दिल्ली एम्स सहित देश भर के कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों में डेटाबेस के कथित उल्लंघन पर चर्चा की मांग की है।

  • 09:54 AM, 07 Dec 2022

    गुजरात चुनाव के कारण हुई Parliament Winter Session 2022 में देरी

    संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। बता दें कि गुजरात चुनाव के कारण सत्र में एक महीने की देरी हुई है। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा।

  • 09:31 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 शीतकालीन सत्र में पेश होंगे कई विधेयक

    संसद के शीतकालीन सत्र में कई विधेयक आज पेश किए जाएंगे। इनमें व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2022, वस्तुओं का भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 और मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी (संशोधन) बिल, 2022 और नेशनल डेंटल कमीशन बिल, 2022 शामिल हैं। सरकार के एजेंडे में एंटी-मैरीटाइम पाइरेसी बिल, 2019 भी शामिल है, जिसे 9 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया था।

  • 09:24 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 दिवंगत सदस्यों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    लोकसभा में पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनका निधन हाल ही में हुआ है। इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं। जिनका लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर में निधन हो गया था।

  • 09:11 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान मीडिया से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं।

  • 09:10 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 जगदीप धनखड़ के राज्यसभा के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का आज पहला दिन

    आज से संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्यसभा के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का पहला दिन है। आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • 09:05 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी लोकसभा

    लोकसभा आज एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी। अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद मुलायम सिंह यादव के सम्मान में स्पीकर से सदन को आधे दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है।

  • 08:49 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 अधीर रंजन ने उठाया था ‘क्रिसमस’ की उपेक्षा का मुद्दा

    सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा हमने सरकार को कहा है कि जैसे हिंदू, मुस्लिम के त्योहार होते हैं, वैसे ईसाई लोगों का भी त्योहार होता है। यह बात ईसाई लोगों के त्योहार के समय ध्यान रखनी जरूरी है। उनकी जनसंख्या कम है लेकिन यह बात हमें सोचनी चाहिए। हम सत्र को छोटा, बंद कर त्योहर मनाने के लिए नहीं कह रहे, बल्कि सरकार को इसके बारे में सोचने के लिए कह रहे। सरकार 24-25 विषयों पर चर्चा कराना चाहती है जिसके लिए समय नहीं, क्योंकि यह सत्र 17 दिन का है।

  • 08:41 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में TMC ने उठाया ये मुद्दा

    सर्वदलीय बैठक में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने महंगाई, बेरोजगारी, एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और राज्यों की आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की मांग की। टीएमसी नेता ने सरकार से ये भी कहा कि विपक्ष को अहम मुद्दे उठाने की इजाजत दी जानी चाहिए। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।

  • 08:37 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में लिया 31 दलों ने हिस्सा

    संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया था कि सर्वदलीय बैठक में 47 में से 31 दलों ने हिस्सा लिया था। सभी दलों ने अपने मुद्दे और विषय रखे। हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष जैसे अनुमति देंगे, सरकार उस विषय पर चर्चा कराएगी।

  • 08:32 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में क्या बोले थे प्रल्हाद जोशी

    सर्वदलीय बैठक के बाद प्रल्हाद जोशी ने बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के उन आरोपों को गलत बताया, जिसमें उन्होंने क्रिसमस की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए छुट्टी नहीं रखने की बात कही थी। जोशी ने कहा, इस बार क्रिसमस रविवार को है। रही बात सत्र की, तो 24 और 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। यदि 26 दिसंबर को भी छुट्टी रखने की बात है, तो कार्यमंत्रणा समिति इस पर निर्णय लेगी।

  • 08:26 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद में लंबित हैं 35 विधेयक

    संसद में 35 विधेयक लंबित हैं। इनमें सात विधेयकों पर सरकार संसद में चर्चा कराएगी और पारित कराएगी। इसके अलावा 16 नए विधेयक भी सरकार पेश करेगी और उस पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराने का प्रयास करेगी।

  • 08:17 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने की सरकार से मांग

    संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त की एक दिन में नियुक्ति, चीन के साथ सीमा पर तनाव, महंगाई, ईडब्ल्यूएस आरक्षण की फिर से समीक्षा जैसे विषयों पर सरकार से चर्चा की मांग की है। चुनाव परिणामों पर जिस तरह महिलाओं का असर दिख रहा है, उसे देखते हुए तृणमूल कांग्रेस, जदयू जैसे दलों ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा की बात कही है।

  • 08:12 AM, 07 Dec 2022

    17 दिनों तक चलेगा Parliament Winter Session 2022

    संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होंगी। सत्र में सरकार ने ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की योजना 23 विधेयकों को पारित कराने की है।

  • 08:09 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान राज्यसभा में बयान देंगे जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में भारत की विदेश नीति के नवीनतम विकास पर एक बयान देंगे।

  • 08:06 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 आज संसद को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

    संसद क शीतकालीन सत्र का आज से आगाज होगा। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद को संबोधित करेंगे।