News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

MCD : एमसीडी चुनाव में AAP ने लहराया परचम, केजरीवाल बोले- जनता ने दी दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी


नई दिल्ली, । दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election

) के परिणाम की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम चुनाव में पहली बार परचम लहराया। दिल्ली में पहली बार AAP का मेयर बनने जा रहा है। आधी से ज्यादा वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कई सीटों पर आप की बढ़त बनी हुई है।

केजरीवाल बोले- जनता ने दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी दी है

अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम में AAP की जीत के बाद संबोधन में कहा कि उन्होंने मुझे बिजली पानी की जिम्मेदारी दी है, हमने उसे ठीक किया है। अब नगर निगम की जिम्मेदारी दी है हम रात दिन काम करेंगे, नगर निगम को ठीक करेंगे, कूड़े की समस्या दूर करेंगे, और भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम भाजपा और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं। केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं, हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।