Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना,


  1. आप अपने बेहतर भविष्य के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज अच्छा मौका बन रहा है। शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के आखिरी दिन MCX पर सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार सुबह MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना 75 रुपए लुढ़क गया। इस दौरान सोने की कीमतें 48325 रुपए पर आ गईं। इससे पहले गुरुवार को सोना 48400 के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर MCX पर चांदी की कीमत की कीमत में तेजी देखी जा रही है। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 150 रुपए की तेजी के साथ 69831 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। उसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 214 रुपए की तेजी के साथ 71076 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।