Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश

MP कुआं हादसा : राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की


  • नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिश में एक कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। उन्होंने इस घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाए कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।

गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार की शाम को कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे कई लोगों में से अब तक तीन के शव निकाले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अभी जारी है।

केंद्र सरकार पर निशाना
बता दें कि कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की कथित तौर पर कमी होने को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्षधन के रास्ते पर चल रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि टीकों की कमी के मुद्दे पर देश की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया।