Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

श्रीलंका की नौसेना ने 86 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार


  1. कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।

सेना ने पिछले पखवाड़े चार भारतीय नौकाओं पर सवार 21 भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था। नौसेना ने एक बयान में कहा, ”पाक जलडमरूमध्य के पास समुद्री इलाके में विशेष गश्ती के दौरान नौसेना ने 11 भारतीय नौकाओं को पकड़ा जिस पर 86 लोग सवार थे। वे श्रीलंका की जल सीमा में घुसने का संदिग्ध रूप से प्रयास कर रहे थे।’