Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

श्रीलंका के कार्गो शिप पर लगी आग 7 दिन के बाद भी नहीं हुई शांत,


  • श्रीलंकाई मालवाहक जहाज पर लगी आग 7 दिन बाद भी धधक रही है। भारत की और से जारी मदद के बीच यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आगे आए हैं। जहाज पर 25 टन नाइट्रिक एसिड समेत सौंदर्य प्रसाधन का सामान मौजूद थे। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के तट पर खड़े एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज पर लगी आग क्वार्टरडेक तक फैल गयी जहां जहाज का ब्रिज स्थित है और बड़ी संख्या में कंटनेर समुद्र में गिर गए।

जहाज की देखरेख करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स ने बताया कि यूरोप से अग्निशमन विशेषज्ञ जहाज को बचाने में स्थानीय प्राधिकारियों की मदद करने के लिए आ गए हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को एक विस्फोट के बाद, जहाज में से चालक दल के 25 कर्मियों को बचाया गया।

कंपनी ने बताया कि दो कर्मियों को पैर में चोट लगी और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी कर्मी कोलंबो में एक पृथक केंद्र में हैं। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंदिका डी सिल्वा ने बृहस्पतिवार को बताया कि आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। बचाव अभियान में चार नौकाएं और श्रीलंका तथा भारत के तीन जहाज शामिल हो गए हैं।