Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका पर है 56 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज, न चुकाने की सूरत में जुुलाई तक हो सकता है डिफाल्‍टर घोषित!


नई दिल्‍ली । श्रीलंका की माली हालत बेहद खराब हो चुकी है। देश में लगातार हिंसा और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार और उसकी गलत नीतियों की वजह से देश की बदतर होती हालत के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं समेत पीएम का घर भी फूंक दिया था। इसके बाद श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दे दिए गए हैं। श्रीलंका का इस स्थिति से बाहर निकलने का फिलहाल कोई जरिया दिखाई भी नहीं दे रहा है। श्रीलंका के ऊपर 56 अरब डालर का विदेशी कर्ज है। इसका दस फीसद कर्ज अकेले चीन का ही है। उसके लिए ये रकम इस कदर बड़ी है जिसको उतारने का फिलहाल उसको कोई जरिया भी दिखाई नहीं दे रहा है। श्रीलंका को दो अरब डालर केवल इस कर्ज के ब्‍याज के रूप में चुकाने हैं।