Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

संकटग्रस्त श्रीलंका ने भारत से मांगा एक अरब डालर का अतिरिक्त कर्ज,


कोलंबो, रायटर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की श्रीलंकाई सरकार के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता के बीच द्वीपीय राष्ट्र ने भारत से एक अरब डालर के अतिरिक्त कर्ज की मांग की है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने श्रीलंका की मांग पर विचार के संकेत दिए हैं, ताकि वह चावल, गेहूं, दालें, चीनी व दवाओं का आयात कर सके। जनवरी 2020 में विदेशी मुद्रा कोष में 70 प्रतिशत की गिरावट के बाद श्रीलंका के सामने खाद्य पदार्थो व ईंधन के आयात में मुश्किलें पैदा हो गई हैं।

हाल ही में भारत ने की थी मदद 

अभूतपूर्व आर्थिक व ईंधन संकट का सामना कर रहे द्वीपीय राष्ट्र को भारत ने हाल ही में वित्तीय मदद के तौर पर एक अरब डालर का कर्ज प्रदान किया है। प्रेट्र के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और उन्हें भारत की तरफ से मदद जारी रखने का भरोसा दिया।