Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

संकट के समय ईंधन के दाम बढ़ाकर नागरिकों की जेब पर वार करना चाहिए?- Priyanka Gandhi


  • लखनऊ: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का जो सिलसिला शुरू किया है, वो आज चौथे दिन भी जारी है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो वहीं डीजल के दाम 31 पैसे बढ़े हैं, जबकि गुरुवार को पेट्रोल के दाम 25 पैसे और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़े थे। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हूए प्रियंका गांधी ने एक सावल भी पूछा है।

संकट के समय में भाजपा सरकार को लूटने से फुर्सन कहां: प्रियंका गांधी

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘देश कोरोना के भयानक संकट से जूझ रहा है लेकिन भाजपा सरकार को लूटने से फुर्सत कहां है। चुनाव खत्म होते ही, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर लूट चालू हो गई।’ इस दौरान प्रियंका गांधी केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा। प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या सरकार को इस संकट के समय दाम बढ़ाकर नागरिकों की जेब पर वार करना चाहिए?

राहुल गांधी ने भी कसा था तंज

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तंज कसा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू!। मालूम हो कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए हैं और उसके बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।