Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा- सैन्य अभियानों में परमाणु सुविधाओं को कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए


न्यूयार्क, । रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई से पूरी दुनिया चिंतित है। ‌दोनों देश की जंग खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। रूसी सैन्य बल लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं।‌ वहीं खार्किव में हो रहे धमाकों से पूरी दुनिया दहल उठी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के आसपास भारी लड़ाई की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्विटर पर कहा कि सैन्य अभियानों में कभी परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)

यूक्रेन ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)को जानकारी दी कि रूसी सेना ने देश के ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP) की साइट पर नियंत्रण कर लिया है। लेकिन महानिदेशक राफेल मारियो ग्रासी ने इस सूचना को गलत बताते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा प्लांट अपने नियमित कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है और रेडियोधर्मी सामग्री का कोई उत्सर्जन नहीं हुआ है।

वहीं यूक्रेनी अधिकारियों ने (IAEA) को सूचित किया कि देश में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ऊर्जा प्लांट के छह रिएक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था कहीं से भी प्रभावित नहीं हुई है, ना ही रेडियोधर्मी सामग्री का कोई उत्सर्जन नहीं हुआ है। बता दें कि Zaporizhzhia NPP के इस पूरे ममले पर, संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने यूक्रेन पर एक आपातकालीन बैठक का अनुरोध किया था।