Latest News मनोरंजन

सदाबहार गायक Vani Jairam अपने घर पर पाई गई मृत, हाल ही में पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित


 

नई दिल्ली, तमिलनाडु से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आई है। सिंगर वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ऑफिशियल ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘तमिलनाडु की सदाबहार गायक वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।’

वाणी जयराम ने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है

दिवंगत गायिका वाणी जयराम की उम्र 78 वर्ष थी। उन्होंने चेन्नई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को सदमा लगा है और उनमें शोक की लहर फैल गई है। उन्होंने अपने जीवन में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह अपने नुंगंबकम् स्थित आवास पर मृत पाई गई हैं। उनकी मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके पति जयराम ने 2018 में अंतिम सांस ली थी।