News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम


नई दिल्ली।  समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है।

 

बता दें सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। अन्य सभी सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही है। कौशांबी व कुशीनगर सीट गठबंधन में सपा के खाते में आई है।