वाराणसी

साइबर क्राइम थानेमें लगेगी महिला हेल्पडेस्क-आईजी


महिलाओं के साथ साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश

साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर हेल्पडेस्क खुलेगी। यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने थाने का निरीक्षण के दौरान दी। उन्होने कहा महिलाओं के साथ घटित घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक गुरुवार को दोपहर में सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचे और साइबर महिला हेल्पडेस्क खोले जाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहाकि आठ मार्च को महिला दिवस पर महिला साइबर हेल्प डेस्क का उदघाटन किया जायेगा। महिलाओं के साथ आयेदिन घटित घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कैण्ट अभिमन्यु मांगलिक और साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल शुक्ल और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।