Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

साम्प्रदायिक नारेबाजी मामले को लेकर एक्शन में दिल्ली पुलिस,


  • राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर में भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत अन्य 6 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक सभी छह लोगों- अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 8 अगस्त की घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वह कानून के अनुसार मामले को संभाल रही है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने सुबह जानकारी दी थी कि बताया कि रविवार को जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों से पूछताछ चल रही है।