उत्तर प्रदेश पटना

सारण डीआईजी मनु महाराज ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित


छपरा। सारण के डीआईजी मनु महाराज ने एक थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। डीआईजी के औचक निरीक्षण में मुफस्सिल थाने के ये सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए थे।

मनु महाराज सुबह ही निरीक्षण करने के लिए मुफ्फसिल थाना पहुंच गए। थाने में देखा की ओडी पदाधिकारी समेत से 6 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब है और बाहर ट्रकों का लंबा जाम लगा हुआ है। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उसमें थानेदार, एएसआई, तीन महिला सिपाही और एक चौकीदार शामिल हैं।

डीआईजी मनु महाराज और एसपी सन्तोष कुमार ने सोनपुर, अवतार नगर और डोरीगंज थानों का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सोनपुर थाने में भी कुछ कमियां पाई गईं हैं। वहीं डोरीगंज और ब्रह्मपुर से लेकर शहरी क्षेत्र में रोज जाम लग रहा है।

इन सब बातों को जानने के बाद डीआईजी मनु महाराज खुद थाने का निरीक्षण करने के लिए चले गए। थाने पहुंचे तो गायब स्टाफ को देख हैरान हो गए। जिसके बाद इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी उन्होंने दिया है।