News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गोरखपुर जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें यह काम


साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) आज यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। सूतक काल भी शुरू हो गया है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। इस ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि के जातक रहें सावधान

भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाी देगा। यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

 

Chandra Grahan Time 2022 LIVE Updates:

  • 12:57 PM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan Kab Lagega

    साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज दो बजकर 39 मिनट पर लगेगा। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। भारत में ग्रहण शाम 5 बजकर 30 मिनट पर लगेगा।

  • 12:26 PM, 08 Nov 2022

    Lucknow में तीन टेलिस्कोप से देख जा सकता है Chandra Grahan

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन टेलिस्कोप से चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्र ग्रहण लखनऊ में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

     

  • 11:56 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan के दौरान बंद रहेंगे काशी के मंदिरों के कपाट

    साल 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण के दौरान काशी में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट दोबारा खोले जाएंगे।

     

  • 11:36 AM, 08 Nov 2022

    15 दिन के अंदर पड़ा रहा दूसरा ग्रहण

    25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह 15 दिन में दूसरा ग्रहण है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक पक्ष में अगर दो ग्रहण पड़ते हैं, तो इसके प्रभाव नकारात्मक होते हैं।

  • 10:59 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

    साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
    • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
    • किसी भी नुकीली और धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    • चंद्रग्रहण के सूतक काल में पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए।
    • ग्रहण के बाद स्नान और दान करना पुण्य माना गया है।
  • 10:39 AM, 08 Nov 2022

    चंद्रग्रहण कितने प्रकार का होता है (What are the types of Lunar Eclipse)

    आज साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण तीन प्रकार का होता है।

    • उपछाया ग्रहण-  यह तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्‍वी की उपछाया को पार करता है।
    • आंशिक ग्रहण-  यह तब होता है, जब पृथ्‍वी की छाया के केंद्र में आंशिक रूप से चंद्रमा आ जाता है।
    • पूर्ण ग्रहण- यह तब होता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्‍वी की छाया में आ जाता है।
  • 10:34 AM, 08 Nov 2022

    Kolkata, Jaipur, Guwahati और Jodhpur में कब लगेगा चंद्रग्रहण

    साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण नासिक में शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गुवाहाटी में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, विशाखापट्टनम में शाम 5 बजकर 24 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गंगटोक में शाम 4 बजकर 48 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जयपुर में शाम 5 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जोधपुर में शाम 5 बजकर 53 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और कोलकाता में शाम 4 बजकर 56 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा।

  • 10:29 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा

    भारतीय पंचांग के मुताबिक, चंद्रग्रहण भारत सहित उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक और प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अर्जेंटिना के पश्चिमी भाग, चिली, बोलविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग, हिंद महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पूर्वी रूस मे दिखाई देगा।

  • 10:22 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan के कारण बंद रहेगा बद्रीनाथ धाम मंदिर

    Chandra Grahan के कारण बंद रहेगा बद्रीनाथ धाम मंदिर

    बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण बद्रीनाथ धाम मंदिर बंद रहेगा। मंदिर ग्रहण के बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर दोबारा खुलेगा।

  • 09:54 AM, 08 Nov 2022

    Chandigarh, Jammu Aur Nagpur Men Chandra Grahan Kab Lagega

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शाम 5 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जम्मू में शाम 5 बजकर 35 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और नागपुर में शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक दिखाई देगा।

  • 09:48 AM, 08 Nov 2022

    Mumbai, Chennai, Hyderabad और Ujjain में कब दिखाई देगा Chandra Grahan

    साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। यह भारत में भी दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मुंबई में शाम 6 बजकर 05 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे मिनट तक, चेन्नई में शाम 5 बजकर 42 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक, हैदराबाद में शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और उज्जैन में शाम 5 बजकर 47 बजे मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

     

  • 09:39 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan का Sutak Kal शुरू होते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट

    साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान कर्मकांड करना वर्जित है।

     

  • 09:23 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan के कारण कानपुर में मंदिर के कपाट हुए बंद

    Chandra Grahan के कारण कानपुर में मंदिर के कपाट हुए बंद

    साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है। सूतक काल शुरू हो गया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान श्रद्धालु बाहर से पूजा करते हुए दिखाई दिए।

  • 09:16 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan 2022 का राशियों पर प्रभाव

    साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि पर आज लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किस राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा…

    • मेष- घातक, शारीरिक कष्ट
    • वृष- हानि, परेशानी
    • मिथुन- धन लाभ
    • कर्क- सुख,
    • सिंह- माननाश
    • कन्या- दुर्घटना भय
    • तुला- जीवनसाथी कष्ट, कार्य बाधा
    • वृश्चिक- सुख और सुविधा में वृद्धि
    • धनु- खर्च, भागदौड़
    • मकर- मनमुटाव, व्यथा
    • कुंभ- प्रगति, उत्साह
    • मीन- धन हानि
  • 09:03 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan Kab Lagta Hai

    इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। सूतक काल की शुरुआत हो चुकी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है।

     

  • 08:56 AM, 08 Nov 2022

    Sutak Kal कब लगेगा

    सूतक काल सुबह 08 बजकर 36 मिनट से शुरू हो गया है। यह चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।

  • 08:54 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan से किन राशियों को होगा फायदा

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ साबित होगा। वृश्चिक, कुंभ और कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण उत्साहजनक है।

     

  • 8:51 AM, 08 Nov 2022

    Chandra Grahan का राशियों पर प्रभाव

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस ग्रहण की छाया मेष राशि पर है। इसलिए इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इसके अलावा, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को भी सजग रहने की जरूरत है।

  • 08:42 AM, 08 Nov 2022

    Delhi में कब दिखाई देगा Chandra Grahan

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में ग्रहण शाम पांज बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी  ईटानगर में ग्रहण शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक रहेगा।

  • 08:37 AM, 08 Nov 2022

    भारत में कब लगेगा Chandra Grahan

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रहा है। यह भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा। ग्रहण 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण कुछ ही शहरों में दिखाई देगा, जबकि आंशिक चंद्रग्रहण देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।पटना, रांची, ईटानगर, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और कोलकाता में पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।