पटना

सासाराम: आक्सीजन प्लांट के लिए डीएम ने किया स्थल निरिक्षण


सासाराम (आससे)। सदर अस्पताल मे प्रस्तावित आक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए डीएम धर्मेन्द्र कुमार सिह ने पदाधिकारीयो के साथ स्थल का निरीक्षण किया ताकी उपयुक्त स्थल पर आक्सीजन प्लांट का जल्द निर्माण हो सके। जीएनएम स्कूल सह छात्रावास के अलावा सदर अस्पताल परिसर में अन्य खाली पड़े स्थलों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

डीएम ने बताया की कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान मे रख आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है ताकि किसी को आक्सीजन की कमी न हो। जल्द ही आक्सीजन प्लांट का निर्माण हो जायेगा। सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया ताकि स्थल चयन कर आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने कई निर्देश भी दिये है।