Latest News मनोरंजन

सिंगर Arijit Singh की मां का कोरोना से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस


  • मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) पर कोरोना काल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां ने कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के मुताबिक, अरिजीत सिंह की मां 6 मई से इस वायरस से जंग लड़ रही थीं। लेकिन, 20 मई गुरुवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्होंने सुबह 11 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्विट कर 6 मई को अरिजीत की मां के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था,’सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है। ये ब्लड किसी पुरुष का होना चाहिए।’ साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि अरिजीत की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं।

मां के गुजर जाने से सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) बेहद दुखी हैं। साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें सांत्वना देते देखे जा रहे हैं। एक लीडिंग टेबलॉयड की खबर के मुताबिक,’सिंगर की मां कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।’ हालांकि, मां के निधन पर अबतक अरिजीत की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

अरिजीत सिंह की बात करें तो, उन्होंने रियलिटी शोज के जरिए करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने प्लबैक सिंगिंग में अपना हाथ आजमाया और आज वो भारत के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनके रोमांटिक और इमोशनल सॉन्ग्स फैंस की जुबां पर रहते हैं। इतना ही नहीं अरिजीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सिंगर की पहली शादी रूपरेखा बनर्जी के साथ हुई थी। जो ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय के साथ शादी की। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। सिंगर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।