Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा


नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाई जाने की जानकारी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस में स्टार की सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि ये सुनिश्चित कर सकें कि वो राजस्थान से चलने वाले बिश्नोई गिरोह की गतिविधियों से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।