गाजीपुर

सिपाही, पे्रमिका हत्याकांड का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार


लड़की के पिता ने ही दिया घटना को अंजाम

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लड़की के पिता सहित परिवार के ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो को पेश किया। उन्होंने बताया कि गत २२ फरवरी को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम लगायी गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक के मोबाइल के काल डिटेल के अवलोकन में अंतिम काल २२ फरवरी की भोर में ३.४७ बजे की थी, लगभग २८ मिनट बात हुई थी, मृतक के मोबाइल में ही एक कोर्ट मैरेज का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र मिला, जिसमें मृतक का नाम पता तथा लड़की का नाम पता व फोटो लगा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद तत्काल मृतका सानिया पुत्री राजेश सिंह निवासिनी इचवल, थाना खानपुर के मकान के चारो तरफ एवं घटनास्थल के पास काम्बिंग करायी गयी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में २३ फरवरी को पुलिस टीम लड़की के घर पहुंची तो परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। अभी पुलिस विवेचना में लगी थी तभी सूचना मिली कि राजेश सिंह के घर के सामने खेत में लड़की का शव पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान की तो वही लड़की थी जिसका फोटो मृतक सिपाही अजय यादव के घर कोर्ट मैरेज के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र में लगा था।  उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की किन्तु सही जानकारी न देकर पुलिस टीम को गुमराह करने लगा। कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि एक माह पहले पता चला कि मेरी पुत्री सानिया सिंह ने बभनौली गांव के अजय कुमार यादव के साथ दो वर्ष पहले कोर्ट मैरेज कर लिया है। मैने अपनी पुत्री को काफी समझाया बुझाया लेकिन नहीं मानी, मृतका के पिता ने बताया कि १५ फरवरी को पता चला कि  पुलिस विभाग में कार्यरत अजय कुमार छुट्टïी पर घर आया है, मेरे परिवार के लोगों ने योजना बनायी की लड़के को घर बुलाकर समझाया बुझाया जायेगा, मान गया तो ठीक नहीं तो जान से मारकर खेल खत्म कर देगें। इसी क्रम में २२ फरवरी को अपनी लड़की के मोबाइल से सिपाही अजय को मैसेज कराकर मिलने के लिए घर पर बुलाया। इस बीच लड़की को समझाने का प्रयास किया जा रहा था किन्तु वह नहीं मान रही थी, आवेश में आकर अवैध असलहा से गोली मार दिया, कुछ देर बाद लड़का घर पहुंच गया जिसे समझाने की कोशिश पर ऊंची आवाज में बात करने लगा, इसके बाद परिवार के लोगों ने कहीं एकांत जगह पर चलकर बात करने की सोच रामपुर गांव लेकर पहुंचे तथा वहां समझा-बुझाने के दौरान वह नहीं मान रहा था जिससे उसे भी गोली मार दी। उन्होंने बताया कि लड़के को गोली मारने के बाद लड़की का मोबाइल उसकी जेब में डाल दिया तथा हाथ में पिस्टल पकड़ा दिया, इसके बाद प्रात: लड़की के गायब होने का शोर किया तथा लड़की के शव को घर के सामने ही खेत में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिस ने लड़की के पिता राजेश सिंह पुत्र अवध राज सिंह, अंकित सिंह उर्फ शानू पुत्र संजय सिंह, दीपक सिंह पुत्र राजेश सिंह, अवधराज सिंह पुत्र स्व. देव प्रसाद सिंह, नीलम सिंह पत्नी राजेश सिंह निवासी ग्राम इचवल थाना खानपुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में एसओ खानपुर जितेन्द्र बहादुर सिंह, एसआई कृष्णानंद यादव, प्रभारी अपराध थाना सैदपुर विश्वनाथ यादव, स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय, हे.का. संजय कुमार पटेल, का. संजय प्रसाद, संजय सिंह रजावत, अमित सिंह, स्वाट टीम के का. चंदनमणी त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, महिला सिपाही रोली सिंह आदि शामिल रहे।