Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बंगाल राजस्थान राष्ट्रीय

सीएम गहलोत बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई, बोले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री


  • आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का एलान किया वैसे ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री सांसद सहित आम जनता की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई मुख्यमंत्री ने बयान दिया।

नई दिल्ली, एएनआइ। आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का एलान किया वैसे ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, सहित आम जनता की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल सहित ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने भी अपनी प्रतक्रिया दी। इन मुख्यमंत्रियों में से अधिकतर ने इस फैसले को किसानों की जीत बताया। तो आइए जानते हैं कि इन मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा।

अशोक गहलोत बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,’किसानों की मेहनत रंग लाई है। देश के हालात को देखते हुए पीएम को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े, आज का फैसला यूपी चुनाव को देखते हुए लिया गया। चुनाव जीतने के लिए पीएम और उनकी पार्टी भाजपा (BJP) पूरी कोशिश कर रही है। क्या पता उन्हें (भाजपा) को पश्चिम बंगाल जैसा झटका यहां भी लगे।