News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

सीएम नीतीश व लालू पर बरसे अमित शाह- सत्‍ता के लिए जेपी के विचारों की दी बलि


  1. पटना, : केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्‍गज नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार व उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती सिताब दियारा (Sitab Diara) में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jayprakash Narayan) की जन्मस्थली में आयोजित उनके जयंती समाराेह में शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) भी शामिल रहे। समारोह के माध्‍यम से अमित शाह ने बिहार की नई महागठबंधन सरकार (Bihar Mahagathbandhan Government), मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एवं राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को निशाने पर लिया। कहा कि उन्‍होंने सत्‍ता के लिए जेपी के विचारों को त्‍याग दिया है। बात जेपी की करते हैं और जिस कांग्रेस से उन्‍होंने लड़ाई लड़ी, उसी की गोद में जा बैठे हैं।

Amit Shah in Sitab Diara LIVE Updates:

  • 02:16 PM, 11 Oct 2022

    सिताब दियारा में जेपी जयंती कार्यक्रम संपन्‍न

    सिताब दियारा में जेपी जयंती कार्यक्रम समाप्‍त हो चुका है। अमित शाह व योगी आदित्‍यनाथ वहां से प्रस्‍थान कर चुके हैं।

  • 01:37 PM, 11 Oct 2022

    जेपी के नाम पर निशाने पर रहे सीएम नीतीश

    अमित शाह ने सीएम नीतीश पर किया हमला: जेपी ने जीवन भर सत्‍ता के लिए कुछ नहीं किया। आज लोग सत्‍ता के लिए पाला बदल रहे हैं।

  • 01:35 PM, 11 Oct 2022

    जेपी का नाम लेकर कांग्रेस की गोद में बैठे हैं बिहार के सत्‍ताधारी

    अ‍मित शाह: जेपी का नाम लेकर आज बिहार के सत्‍ताधारी नेता कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं। बिहार की जनता को तय करना है कि जेपी की राह पर चलने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए या उनके सिद्धांतों से भटक चुके लाेगाें की।

  • 01:30 PM, 11 Oct 2022

    जेपी के आंदोलन ने छुड़ाए इंदिरा के पसीने

    अमित शाह: जेपी ने समाजवाद व जाति विहीन समाज की परिकल्‍पना की। आजादी के बाद सत्‍ता में आने के बदले सत्‍ता से दूरी बनाई। इंदिरा गांधी के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ गुजरात में आंदोलन किया और वहां सरकार बदल गई। फिर बिहार के पटना के गांधी मैदान से शुरू हुए आंदाेलन से इंदिरा गांधी के पसीने छूट गए।सत्‍ता के बाहर रहकर परिवर्तन कैसे किया जाता है, इसका उदाहरण जयप्रकाश ने दिया।

  • 01:27 PM, 11 Oct 2022

    प्रधानमंत्री ने किया था आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रण

    समारोह में बोले अमित शाह- जोर से भारत माता की जयकार कीजिए। आगे बोले- जयप्रकाश जी की जयंती पर यहां आया हूं। यहां आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। इसे लगाने का प्रण प्रधानमंत्री ने किया था। आज वो प्रण पूरा हुआ है। बिहार व यूपी के इस मिलन स्‍थल पर जेपी जन्‍मे थे।

  • 01:23 PM, 11 Oct 2022

    बिहार के लोगों में क्षमता व योग्‍यता की कमी नहीं

    योगी आदित्‍यनाथ का संबोधन जारी। बोले- बिहार के लोगों में क्षमता है। यहां लोगों में योग्‍यता की कमी नहीं है।

  • 01:21 PM, 11 Oct 2022

    राजनीति में अपराधीकरण विकास में बाधक

    योगी आदित्‍यनाथ का बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला- जो लोग जयप्रकाश व लोहिया के नाम पर राजनीति करते रहे हैं, उनके कारनामों को पूरा देश जान रहा है। बेइमानी व भ्रष्‍टाचार बिहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। राजनीति में अपराधीकरण विकास में बाधक है।

  • 01:13 PM, 11 Oct 2022

    सीएम योगी ने बिहार व यूपी की जनता की ओर से शाह का किया अभिनंदन

    समारोह में सीएम योगी- मैं गृहमंत्री का बिहार व यूपी की जनता की ओर से अभिनंनदन करता हूं। कहा- जेपी ने पराधीन भारत में क्रां‍ति की लौ जगाई थी।

  • 12:56 PM, 11 Oct 2022

    अमित शाह से डरती है बिहार की महागठबंधन सरकार: सुशील मोदी

    सिताब दियारा में जेपी जंयती समारोह जारी। समारोह में बोले सुशील मोदी- बिहार की महागठबंधन सरकार अमित शाह से डरती है।

  • 12:43 PM, 11 Oct 2022

    शाह ने जेपी की प्रतिमा का किया अनावरण

    सिताब दियारा में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अमित शाह ने अनावरण किया। इसके बाद अब वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 12:36 PM, 11 Oct 2022

    अमित शाह पहुंचे सिताब दियारा

    अमित शाह जेपी के गांव सिताब दियारा पहुंच गए हैं। अब वे वहां जेपी को श्रद्धांजलि देंगे। वहां शाह का स्‍वागत बीजेपी के नेता कर रहे हैं।

  • 12:16 PM, 11 Oct 2022

    अब कुछ मिनटों में आ जाएंगे अमित शाह

    अमित शाह इसके पहले 23 सितंबर को बिहार के सीमांचल आए थे। वहां उनके निशाने पर लालू प्रसाद यादव एवं नीतीश कुमार थे। अमित शाह आज भी जेपी जयंती के अवसर पर कुछ मिनटों बाद बिहार में रहेंगे। वे आज भी लालू व नीतीश को निशाने पर लेंगे।

  • 11:57 AM, 11 Oct 2022

    अमित शाह के आने में अब कुछ देर का इंतजार

    अमित शाह के आने में अब कुछ देर का इंतजार है। कार्यक्रम स्‍थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुरक्षा बल अलर्ट हैं।

  • 11:37 AM, 11 Oct 2022

    कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता

    कार्यक्रम में लोगों का आना लगातार जारी है। कार्यक्रम का पंडाल भर चुका है। बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता आ चुके हैं। अब अमित शाह व सीएम योगी का इंतजार है।

  • 11:31 AM, 11 Oct 2022

    रेत से बनाईं जेपी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ नाथ की आकृतियां

    रेत से बनाईं जेपी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ नाथ की आकृतियां

    सिताबदियारा में एक कलाकार ने रेत से जेपी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ नाथ की आकृतियां बनाई हैं। यह वहां आ रहे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • 11:02 AM, 11 Oct 2022

    अमित शाह के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता: नीतीश कुमार

    लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह के क्रम में  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया के अमित शाह के आगमन को लेकर सवाल पर उन्‍हाेंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

  • 10:32 AM, 11 Oct 2022

    पटना में अपनी जुबानी जेपी की कहानी सुनाएंगे सीएम नीतीश

    लोकनायक जयप्रकाशन नारायण की 120 वीं जयंती के मौके पर आज राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में जेपी की कहानी, नीतीश की जुबानी कार्यक्रम का आयोजन होगा। नीतीश कुमार खुद जेपी की कहानी सुनाएंगे। इस आयोजन में नयी पीढ़ी के लोगों की विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी।
    जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. रणवीर नंदन ने बताया कि इस आयोजन में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जल संसाधन मंत्री संजय झा व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

  • 10:18 AM, 11 Oct 2022

    अपने मिशन बिहार को तेज करने आ रहे अमित शाह

    अमित शाह ने हाल का अपना पहला दौरा सीमांचल के पूर्णिया व किशनगंज का किश था। वहां से उन्‍होंने बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी राजनीतिक संदेश दिया। अपने आज के दौरे में वे बिहार के साथ उत्‍तर प्रदेश को भी राजनीतिक संदेश देंगे। शाह का यह दौरा उनके मिशन बिहार को गति प्रदान करने वाला माना जा रहा है।

  • 10:03 AM, 11 Oct 2022

    अमित शाह के निशाने पर रहेंगे सीएम नीतीश व लालू यादव

    अमित शाह के निशाने पर रहेंगे सीएम नीतीश व लालू यादव

    महज 17 दिनाें के अंतराल पर अमित शाह बिहार आ रहे हैं। इसके पहले के अपने दौरे में शाह ने बिहार की महागठबंधन सरकार व इसके मुखिया मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया था। साथ ही राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी हमला किया था। अमित शाह के निशाने पर आज भी ये रहेंगे, यह तय लग रहा है।

  • 09:55 AM, 11 Oct 2022

    जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह व योगी आदित्यनाथ

    जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह व योगी आदित्यनाथ

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि अमित शाह के दौरे के कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वहां जाकर कई योजनाओं की शुरुआत की है। नीतीश कुमार ने अपने दौरे में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। कई घोषणाएं भी कीं। अब अमित शाह भी सिताब दियारा को कई बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

  • 09:53 AM, 11 Oct 2022

    शांति निकेतन के कलालोल बोस ने बनाई है जेपी की प्रतिमा

    जयंती समारोह में जयप्रकाश नारायण के स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह आज जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊंची भव्‍य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसका निर्माण शांति निकेतन (कोलकाता) के कलालोल बोस ने बनाया है।

  • 09:52 AM, 11 Oct 2022

    अमित शाह करेंगे लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण

    जय प्रकाश नारायण की जन्‍मस्‍थली सिताब दियारा में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने के लिए अमित शाह दोपहर 12:20 बजे पहुंचकर अपराह्न दो बजे तक रहेंगे। वे वहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही इस प्रतिमा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की उम्‍मीद है।