पटना

सीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, घाटों को देख हुए संतुष्ट


खतरनाक एवं दलदल घाटों पर लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध

(आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नासरीगंज से गाय घाट तक गंगा किनारे छठ घाटों का निरीक्षण किया। लगभग तैयारी पूरी हो गयी है। थेड़ी बची भी है उसे आज रात तक या कल सुबह तक पूरा कर लिया जायेगा। जहां कमियां दिखी उसे दुरूस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

मुख्यमंत्री ने नहाय खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गंगा तटों पर बनाये गये छठ घाटों के निर्रीक्षण के बाद अधिकारियों से कहा कि छठ घाटों तक व्रतियों को पहुंचने की सुरक्षा एवं सुविधा का पुख्ता प्रबंध रखें। खतरानाक एवं दलदल घाटों पर लोगों के आवागमन पर पूर्णत: पाबंदी हो। छठ पूजा क दौरान गंगा घाटों पर वॉच टावर से सतत निगरानी रखी जाये। गंगा के जलस्तर को देखते हुए घाटों की घेराबंदी सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों एवं उनके वरिजनों की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था हो।

उन्होंने निरीक्षण के बाद पत्रकारों को बताश्या कि छठव्रतियों केी सुविधा के लिए छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा था। उसको आज हम तीसरी बार आकर देखे हैं। आज लगभग सभी काम पूरा हो गया है। जिन जगहों पर घाट बना है वहां छठव्रतियों की सहुलियत को ध्यान में रखकर इस बार अधिक संख्या में घाटों का निर्माण कराया गया है। जिन गंगा तटों पर छठ घाट नहीं बन सकता है, उसके बारे में लोगों को सतर्क कर दिया जायेगा।

इस बार काफी अच्छी संख्या में गंगा तटों पर छठ घाटों का निर्माण कराया गया है और लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। आज छठ घाटों की तैयारियों को देखकर संतोष हुआ है। छठ घाटों के निर्माण में जुटे लोगों ने काफी मेहनत किया है। शेष जो भी काम बचा है उसे तत्काल पूरा कर लिया जायेगा। खतरनाक घाटों की घेराबंदी की गयी है। ऐहतियात के तौर पर जो भी किया जाना था, किया गया है। जिसे देखकर काफी संतुष्टि हुई है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक नंद किशोर यादव, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण एवं स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, मुख्यंमत्री क प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास आनंद किशोर, सचिव जल संसाधन संजीव हंस, सचिव पीएचइडी जीतेंद्र श्रीवास्तव, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा, ओएसडी गोपाल सिंह, नगर आुयक्त पटना नगर निगम हिमांशु शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।