पटना

बिहारशरीफ: डीडीसी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ


बिहारशरीफ (नालंदा)। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल में उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ- सुनील कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. संध्या कुमारी उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों को एवं आसपास के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बचपन में पोलियो की आशंका बच्चों में काफी अधिक रहती है। इससे बचने के लिए बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलानी चाहिए ताकि संपूर्ण टीकाकरण कराना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए 1721 टीम बनायी गयी है। जिसमें 184 ट्रांजिट, 141 मोबाइल टीम को लगाया गया है। अभियान की सफलता के लिए 128 सब डीपो बनाये गये है एवं इसके नियंत्रण एवं संचालन के लिए 544 पर्यवेक्षक लगाये गये है।