News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘सीधी-सीधी बात हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ’, किसान आंदोलन पर राहुल का ट्वीट


  • दिल्ली बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। आज एक बार फिर किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को धार देने के लिए पूरे देश में ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ‘दिवस मनाने का ऐलान किया है। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन देते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “सीधी-सीधी बात है-हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।”

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से करीब 500 ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान पहुंचे हैं। शनिवार को लगभग एक हजार ट्रैक्टर आने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश ट्रैक्टर रैली के लिए तैयार बैठा है और बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।