Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

सेंसेक्‍स-निफ्टी ने लगाया 1380 अंक का गोता,


  • नई दिल्‍ली, । Sensex-Nifty की शुक्रवार को शुरुआत बेहद खराब रही। BSE का मेन इंडेक्‍स 541 अंक नीचे 58,254 पर खुला। दोपहर 12:25 बजे यह और गिरकर 1380 से ज्‍यादा अंक का गोता लगा गया। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों के सूचकांक में मारुति, Kotak Bank, HDFC, Bajaj Finserv समेत 7 शेयरों में 4 फीसद से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई। Nifty 50 17,536 अंक के कल के बंद स्‍तर से 17,338 अंक पर खुला था। दोपहर बाद इसमें 400 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

शेयर इंडिया के वीपी डॉ. रवि सिंह के मुताबिक Covid के दोबारा पैर जमाने की आशंका से एशियाई बाजारों में जमकर बिकवाली हो रही है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इससे दुनियाभर में नई पाबंदी लागू होने का अंदेशा है। सिंह के मुताबिक दुनियाभर के कई देश वैसे भी कमरतोड़ महंगाई झेल रहे हैं और अगर नए सिरे से Lockdown लगा तो ग्‍लोबल इकोनॉमी में रिकवरी की कोशिश बेकार हो जाएगी।