Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चीन सीमा से सटे हिमाचल के समदो पहुंचे,


मनाली, Army Chief Manoj Pandey, भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने चीन से सटे हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाकों का शुक्रवार को दौरा किया। सेना प्रमुख ने हिमाचल के चीन से सटे बार्डर समदो का दौरा किया। यहां उन्‍होंने बार्डर पर तैनात भारतीय सेना सहित आईटीबीपी जवानों के साथ मुलाकात की। सेना प्रमुख ने सेना के कमांडरों से विस्तृत रिपोर्ट ली और जवानों का हौसला बढ़ाया। जवानों से मिलने के बाद सेना प्रमुख समदो से देहरादून रवाना हुए। भारतीय थल सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज पांडे पहली बार समदो पहुंचे।