Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

सैन्य सहायता पर चर्चा के लिए कीव पहुंचे पोलैंड और बाल्टिक राज्यों के नेता


वारसा, : विदेशी नेताओं का यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलकर समर्थन जताने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के राष्ट्रपति कीव पहुंचे। जहां उन्होंने जेलेंस्की से मुलाकात की। ये सभी देश रूस विरोधी रणनीतिक संगठन नाटो के सदस्य हैं। एस्टोनिया के राष्ट्रपति एलार कैरिस ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति के समक्ष राजनीतिक समर्थन और सैन्य मदद का प्रस्ताव रखा है। ये नेता ऐसे समय कीव पहुंचे हैं जब यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी भाग में रूस के साथ युद्ध चल रहा है।

बाइडन की टिप्पणी के बाद यात्रा के क्या मायने

पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के राष्ट्रपतियों की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण को नरसंहार के रूप में कहने के एक दिन बाद हुई है। जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मास्को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए “लयबद्ध तरीके से अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।