News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन


नई दिल्ली, । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

 

यूपी कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल

यूपी कांग्रेस की ओर से एक और दो जून को आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला थी, लेकिन प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं हुईं। पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार रात अचानक सड़क के रास्ते दिल्ली चली गईं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली वापस चली गईं। उन्हें बुधवार रात पार्टी के जिला व शहर अध्यक्षों और गुरुवार को विधान सभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात करनी थी।