News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकते हैं अशोक गहलोत,


नई दिल्ली, राजस्थान की राजनीति में इन दिनों हलचल मची है और इन दिनों कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामा जारी है।  बुधवार को सूत्रों की ओर से मिली जानकारी में बताया गया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

पार्टी में अध्यक्ष पद पर इस बार किसी भी गांधी परिवार के सदस्य के नहीं होने की बात कही गई है। इसके बाद शशि थरूर और अशोक गहलोत ही उम्मीदवार हैं। साथ ही गहलोत यदि अध्यक्ष चुने जाते हैं तो राजस्थान का राज काज किसके हाथ होगा इसपर भी हंगामा जारी है।

30 सितंबर तक दिल्ली में रुकेंगे गहलोत

ऐसी खबर है कि गहलोत दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। दरअसल वे सोनिया गांधी से जयपुर में हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बारे में जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार वे 30 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेंगे। कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग फिर से पार्टी अध्यक्ष के लिए गहलोत के नाम का प्रस्ताव दे रही है। इस मामले में आज शाम तक अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

jagran

राजस्थान में सियासी संकट

सूत्रों ने यह भी बताया कि राजस्थान में जारी संकट भी अगले दो दिनों में खत्म कर लिया जाएगा। गहलोत कैंप के विधायक सचिन पायलट के विरोध में हैं। बता दें कि पायलट भी अभी दिल्ली में ही हैं। गहलोत यदि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाते हैं तो राजस्थान के नए मुख्यमंत्री सचिन पायलट ही होंगे।

 

सचिन पायलट की चुप्पी बरकरार

अब तक पायलट ने मामले पर चुप्पी साध रखी है जिसे गंभीर माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए भी फैसला जल्द लिया जाएगा। कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान संसदीय मामलों के मंत्री शांति धारीवाल, पार्टी चीफ व्हिप महेश जोशी और RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।