Latest News मनोरंजन

Web Series XXX Season 2 : एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी


नई दिल्ली, : टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअलस, एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर उनके खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। साल 2020 में इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

सैनिकों के अपमान का है मामला

दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिकों के अपमान का मामला है। इसमे कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए है। उन्हीं में से एक सीन सैनिक की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन्स भी शामिल है। इसी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

एकता कपूर ने दी थी अपनी सफाई

खबरों के मुताबिक एकता कपूर ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी पेश की थी। उन्होंने ने कहा था कि इस मामले में जानकारी जैसे ही उन्हें मिली उन्होंने तुरंत वेब सीरीज से इस सीन को हटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी।

सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने कराया था मामला दर्ज

इस मामले को सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है। बता दें एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी।