News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर की याद में भावनाओं का सैलाब


नई दिल्‍ली, । स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बीते दिनों लता मंगेशकर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं जिसके बाद उनको ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर भी महान गायिका को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकांश यूजर्स ने उनके पुराने गीतों की तस्वीरें या क्लिप साझा कर स्वर कोकिला (Lata Mangeshkar) के निधन को ‘एक युग का अंत’ के रूप में बताया।

ट्विटर से लेकर फेसबुक तक तमाम पोस्‍ट स्वर कोकिला (Lata Mangeshkar) की छवियों से भरे थे जिनकी दिव्य आवाज ने सिल्वर स्क्रीन के साथ साथ दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। उनकी बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी संगीत हस्तियों में से एक और भारत रत्‍न से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार को कई अंगों फेल होने के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

जैसे ही लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन की खबर सामने आई उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। ट्विटर पर ‘एक युग का अंत’ (End of an era), ‘रिप लता जी’ (RIPLataji) और ‘लता मंगेशकर’ (Lata Mangeshkar) ट्रेंड कर रहे थे। लाखों सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत इस प्रसिद्ध आइकन के खोने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं जिनकी आवाज में जादुई शक्ति थी।

फेसबुक पर यूजर्स ने अपनी पोस्टों में ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ ‘गर याद रहे’ जैसे गीतों को शेयर और पोस्‍ट करके देश की प्रसिद्ध गायिका को याद किया। कुछ यूजर्स ने उनकी हमेशा मुस्कराती हुई तस्‍वीर पोस्ट करने का विकल्प चुना तो अन्य ने युवा अवतार में उनकी पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया। यूजर्स ने लिखा ‘कुछ लोगों का अमर होना तय है और लता जी उनमें से एक हैं।’ कुछ ने लिखा लता जी के गाए पसंदीदा गीतों की सूची बनाना लगभग असंभव है। यह उनके कद का परिचायक है।

यूजर्स ने लिखा उनके निधन के साथ ही संगीत और आवाज के एक शानदार युग का अंत हो गया। लता जी आप अपने सुंदर मधुर गीतों और अपनी सुनहरी आवाज की मधुरता के माध्‍यम से हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। अयोध्या निवासी और प्रसिद्ध लेखक यतींद्र मिश्रा, जिन्होंने स्‍वर कोकिला पर एक किताब लिखी है, उन्होंने फेसबुक पर हिंदी में एक भावनात्मक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- मेरी सरस्वती, रचनात्मकता की सबसे चमकदार अभिव्यक्ति अनंत में विलीन हो गई है।