Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

Lata Mangeshkar Death: टीवी जगत ने दी सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, । स्वर कोकिला लता मंगेशकर म्यूजिक जगत का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का दिल जीता है। लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार को सुबह 8. 12 बजे लता मंगेशकर के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन की खबर सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद टीवी सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में काम कर चुकी टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘लता जी आज आपने पूरे देश को अवाक छोड़ दिया है। कला के इतिहास में आपका योगदान अतुलनीय रहा है और आपके गाने सदियों तक जीवित रहेंगे। आप म्यूजिक जगत में उस एरा की हैं, जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री ने स्वतंत्रता से लेकर आज तक सुना और देखा है। आज उस युग का अंत हो गया है। लता मंगेशकर जी भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दें’।

बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे’। ओम शांति।

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक युग का अंत हो गया है। वह गाने, यादें और गर्व, आप कोकिला हैं। आपके अविश्वसनीय काम के माध्यम से आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी। ओम शांति।

अदा खान

देश का बहुत बड़ा नुकसान है। हमारी कोकिला अब नहीं रही। लता जी के करीबी और परिवार साथ दिल से मेरी प्रार्थनाएं हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे लता मंगेशकर जी।

एकता कपूर

एकता कपूर ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपकी जगह कभी कोई पुरी नहीं कर सकता, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे लता मंगेशकर जी। हम आपको याद करेंगे, लेकिन आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अजीब दास्तां है ये कहा शुरू कहा खत्म। ये गाना मैं हर सुबह सुनता हूं। सुखकर्ता दुखहर्ता गणपति आरती, मैं जिंदगी भर सुनता रहूंगा जब तक मैं हूं’।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘आज एक सच्ची दिग्गज हमें छोड़कर चली गईं। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को भगवान शांति दें।

उमर रियाज

उमर रियाज ने लता जी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम लिखा, ‘एक युग का अंत हो गया। भारत की स्वर कोकिला आज हमार दिलों को तोड़ कर चली गईं। लता जी आपको लाखों लोग याद करेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर वीणा लेकर बैठे हुए लता मंगेशकर जी की एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मैम। परिवार के साथ मेरी प्रार्थना।

लता मंगेशकर जी निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर पेडर रोड लाया गया है। जहां बॉलीवुड, क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति जगत से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। शाम को 4:30 बजे उन्हें शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा, जहां पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं।