Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

स्कॉटलैंड में ‘भारतीय-पाकिस्तानियों’ का दम, हिरासत में लिए गये दोनों भारतीयों को छुड़ाया,


  • लंदन,: ब्रिटेन की बॉर्डर फोर्स ने स्कॉटलैंड में दो भारतीय को हिरासत में लेने के करीब आठ घंटे बाद रिहा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉटलैंड के ग्लासको शहर में दोनों भारतीयों को आव्रजन संबंधी नियमों में उल्लंघन का संदेह होने पर हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दोनों भारतीयों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 8 घंटे तक लगातार प्रदर्शन किया गया। दोनों भारतीय को पुलिस रिहासत से छुड़ाने के लिए भारत और पाकिस्तानी मूल के सैकड़ों लोगों ने एक साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को दोनों भारतीयों को रिहा करना पड़ा।

दोनों भारतीय रिहा

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भारतीयों को जमानत पर रिहा किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही सुमित सहदेव और लखवीर सिंह नाम के दोनों भारतीयों को हिरासत में लिया गया, ठीक वहां रहने वाले सैकड़ों इंडियंस प्रदर्शन करने लगे और रोड जाम कर दिया। ग्लासको के पोसोक्शील्ड्स क्षेत्र में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने बॉर्डर एजेंसी की उस वैन को रोकने की कोशिश की, जिसमें दोनों भारतीय को ले जाया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में ब्रिटेन के रहने वाले लोग भी शामिल थे जो लगातार ‘हमारे पड़ोसियों को छोड़ दो…उन्हें जाने दो…पुलिसकर्मी वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे।