Latest News मनोरंजन

‘हनी सिंह के कई लड़कियों संग थे नाजायज संबंध, पत्नी शालिनी का आरोप


  • मुंबई,। बॉलीवुड के सबसे विवादित सिंगर-रैपर हनी सिंह इस बार बड़ी मुसिबत में फंस गए हैं। खुद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं जिसे लेकर ये कपल सुर्खियों में आ गया है। अपनी शिकायत में शालिनी तलवार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हनी सिंह के कई लड़कियों संग फिजिकल रिलेशनशिप रहे हैं।

करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने वाले हनी सिंह और शालिनी के बीच अब इतनी दूरियां आ गई हैं कि ये कपल अब साथ नहीं रहना चाहता। स्कूल के दिनों से ही हनी और शालिनी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे जिसके बाद उन्होंने 23 जनवरी, 2011 को दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। अब शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के प्यार और उनकी पत्नी ने सिंगर पर मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में शालिनी ने कई खुलासे किए जिसे जानने के बाद हनी सिंह के फैंस के कान खड़े हो गए हैं। शालिनी ने आरोप लगाया कि सक्सेस मिलने के बाद हनी सिंह उनके साथ काफी रूड और अग्रेसिव हो गए थे। शालिनी के मुताबिक उन्हें उस समय घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा जब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। हनी सिंह का मानना था कि फोटोज खुद शालिनी ने लीक की हैं, इसी गुस्से में उन्होंने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा।

शालिनी ने बताया कि हनी सिंह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी की खबर दुनिया के सामने आए, फोटोज देखकर वो पैनिक हो गए थे। शालिनी ने अपनी याचिका में सबसे बड़ा खुलासा ये किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे। शालिनी ने कहा कि ‘ब्राउन रंग दे’ गाने की शूटिंग के दौरान हनी सिंह एक लड़की के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रंगे हाथ पकड़े गए थे। तब सिंगर ने शालिनी पर शराब की बोतल फेंककर मारी थी।