News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

हमारी सरकार वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, विकास के लिए है: पीएम मोदी


नई दिल्ली, । पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा हैं। मोदी इस दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी ने कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जबकि महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम के हाथों मुंबई में मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन भी होगा। मेट्रो रेल लाइन का शिलान्यास पीएम मोदी ने ही साल 2015 में किया था। इसके अलावा पीएम का मुंबई में एक रोड शो भी होगा। साथ ही वह बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे।

  • 12:59 PM, 19 Jan 2023

    कई जिलों में सुशासन पर बल दिया- PM Modi

    हमारी सरकार ने यादगीर सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया। विकास के हर पैमाने पर काम शुरु किया। भारत को विकसित होना है तो सीमा सुरक्षा, तटीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा की तरह ही जल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को भी समाप्त करना ही होगा।

  • 12:52 PM, 19 Jan 2023

    संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा भारत

    देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है, प्रत्येक राज्य के लिए अमृतकाल है। अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है, जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े भारत विकसित तब हो सकता है, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक, सभी का जीवन बेहतर हो। जिन जिलों को पहले की सरकार ने पिछड़ा घोषित किया, उन जिलों में हमने विकास की आकांक्षा को प्रोत्साहित किया।

  • 12:50 PM, 19 Jan 2023

    पीएम ने बताई परियोजनाओं की बातें

    मोदी ने बताया कि नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है।

  • 12:48 PM, 19 Jan 2023

    PM Modi का संबोधन

    पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स आपको सौंपने और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने आया हूं। अभी यहां पानी और सड़क से जुड़े बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।”

  • 12:43 PM, 19 Jan 2023

    PM Modi ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने कर्नाटक के यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया।

  • 12:29 PM, 19 Jan 2023

    कर्नाटक को पीएम की सौगात

    पीएम मोदी ने कर्नाटक के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन किया।

  • 12:04 PM, 19 Jan 2023

    ग्रीनफील्ड हाइवे की सौगात देंगे पीएम

    मोदी कर्नाटक में दो ग्रीनफील्ड राजमार्ग विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों परियोजनाएं सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा हैं।

  • 11:46 AM, 19 Jan 2023

    PM Modi अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे

    पीएम मुंबई में तीन अस्पतालों- 360-बेड वाले भांडुप मल्टीस्पेशियलिटी म्युनिसिपल अस्पताल, 306-बेड वाले सिद्धार्थ नगर अस्पताल, गोरेगांव (पश्चिम) और 152-बेड वाले ओशिवारा मैटरनिटी होम के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

  • 11:42 AM, 19 Jan 2023

    कर्नाटक में कई सौगात देंगे PM Modi

    पीएम मोदी दोपहर 12 बजे कर्नाटक में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे वह नव घोषित राजस्व गांवों के लाभार्थियों को टाइटल डीड वितरित करेंगे।

  • 11:39 AM, 19 Jan 2023

    ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर 19 जनवरी यानी कि आज बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पीएस, अंधेरी पुलिस स्टेशन, मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन, जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कोई ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान उड़ान गतिविधियों की अनुमति नहीं है।

  • 11:36 AM, 19 Jan 2023

    मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    पीएम मोदी के मुंबई दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस के 4,500 कर्मियों को पश्चिमी उपनगरों में तैनात किया गया है।

  • 11:31 AM, 19 Jan 2023

    PM Modi का कर्नाटक दौरा

    पीएम मोदी गुरुवार को कर्नाटक का दौरा भी करेंगे। पीएम यहां 10,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

  • 11:29 AM, 19 Jan 2023

    पीएम मोदी Mumbai को देंगे मेट्रो लाइन की सौगात

    पीएम मोदी मुंबई में मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन करेंगे। मेट्रो की नई लाइन में 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। ये लाइन करीब 18.6 किमी लंबी है।