News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

हरियाणा में नशा तस्‍कर का घर गिराने पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज


कैथल। कैथल में नशा तस्‍कर के घर बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। कुछ ही देर में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ा।

मामला कैथल के दाबनखेड़ी गांव का है। सेवा सिंह पर नशा तस्‍करी के मामले दर्ज हैं। बुधवार को प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कार्रवाई के लिए पहुंची। प्रशासनिक टीम को नशा तस्‍कर का घर गिराना था। प्रशासनिक टीम और पुलिस बल को देखकर ग्रामीणा जुटने लगे। सभी को मौके से दूर किया जाने लगा।

विलाप करने लगी पत्‍नी

कुछ देर में सेवा सिंह और उसकी पत्‍नी भी आ गए। पत्‍नी विलाप करने लगी। साथ ही सेवा सिंह भी छत पर चढ़कर विरोध जताने लगा। इसी बीच ग्रामीण भी टीम को कार्रवाई करने से रोकने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने पथराव करते हुए जेसीबी को तोड़ दिया। पुलिस टीम पर पथराव किया तो लाठीचार्ज कर दी गई। अराजकतत्‍वों को खदेड़ा गया। साथ ही सेवा सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया।