News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में भाजपा अकेले लड़ेगी स्‍थानीय निकाय चुनाव, जजपा से गठबंंधन नहीं


हिसार।  हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य में स्‍थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि  पार्टी नगर परिषद  और नगर पालिका में गठबंधन ‌की बजाए अकेले चुनाव लड़ेगी। 

स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा – जजपा गठबंधन की संभावना हुई समाप्‍त

हिसार में आयोजित हरियाणा भाजपा कार्यकारिणी के बाद कहा कि हरियाणा में पार्टी ने स्‍थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। ऐस में भाजपा और जजपा के स्‍थानीय निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ने की संभावना समाप्‍त हो गई है। बता दें कि हरियाणा में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार है।

भाजपा चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला, पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी नगर परिषद चुनाव

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अकेले अपने दम पर शहरी निकाय चुनाव लड़ने का फैसला हिसार में भाजपा चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। भाजपा के इस फैसले से जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ा झटका दिया है। नगर निकाय चुनाव को लेकर जजपा भाजपा के फैसले का इंतजार कर रही थी।