पटना

हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने नालंदा के युवा कवि संजीव मुकेश


बिहारशरीफ (आससे)। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘हिंदी साहित्य अकादमी’ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन विगत दिनों एक वर्चुअल बैठक में किया गया। जिसमें नालंदा के युवा कवि संजीव कुमार मुकेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

श्री मुकेश का कार्यकाल मई 2021 से मई 2023 का तक यानी 2 वर्ष का है। यह पद पूर्णतः अवैतनिक पद है। संस्था का उद्देश्य हिंदी के स्तरीय साहित्य को जन-जन तक पहुंचना व हिंदी कविता के प्रति लोगों में रुचि पैदा करना है। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध कवि सौरव जैन (सुमन) द्वारा निर्गत किये गए कार्यकारिणी की सूची में पूरे देश भर के वरिष्ठ व युवा कवियों को शामिल किया गया है।

श्री मुकेश इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मुकेश ‘सामयिक परिवेश’ साहित्यिक पत्रिका के संपादक भी हैं। माँ मालती देवी स्मृति सम्मान समारोह के संयोजक है। राष्ट्रीय कवि संगम बिहार प्रदेश के महासचिव तथा ‘विश्व मगही परिषद’ के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।