Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन

हिजाब विवाद के बीच अब K-Pop सिंगर जाइंट पिंक पर भड़के फैंस,


नई दिल्ली, । देश में चल रही हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया में K-pop सिंगर जाइंट पिंक के एक गाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। साउथ कोरियन पॉप की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसे आम तौर पर K-Pop के नाम से जाना जाता है। भारत में भी कोरियन पॉप के बहुत दीवाने हैं और वहां के पॉप स्टार्स को फॉलो करते हैं। मगर, कोरियन पॉप सिंगर जाइंट पिंक से इंडियन फैंस नाराज हैं।

वजह बना है, पिंक का नया गाना, जिसमें भगवान कृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद का इस्तेमाल पॉप सॉन्ग में किया गया है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हैरानी इस बात पर भी जतायी जा रही है कि आखिर बिना किसी रेफरेंस या इसका मतलब जाने बिना कृष्ण-अर्जुन के संवाद का इस्तेमाल कैसे कर लिया गया। फैंस ने अपनी आपत्ति और प्रतिरोध गाने के यू-ट्यूब वीडियो पर कमेंट सेक्शन में भी जताया है।

जाइंट पिंक का यह गाना 29 दिसम्बर को यू-ट्यूब चैनल एसएम टाउन पर अपलोड किया गया था। गाने को अब तक सात लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लगभग डेढ़ महीने बाद गाना इन कमेंट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। ट्विटर पर एक के-पॉप फैन ने इसे हाइलाइट करते हुए लिखा- के-पॉप में भगवद् गीता की इस लाइन का प्रयोग करने का आखिर क्या औचित्य है? समझ नहीं आ रहा, क्या कहूं। ये लोग कुछ भी कर रहे हैं। निराश हूं, हैरान नहीं। इस ट्वीट पर कई दूसरे फैंस ने आपत्ति जताई है। वहीं, जाइंट पिंक को मैनेज करने वाली कम्पनी एसएम एंटरटेनमेंट से माफी मांगने की गुजारिश की है।