Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

हिजाब विवाद पर असम के मुख्‍यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला,


उधम सिंह नगर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ‘राजनीतिक इस्लाम’ पार्टी द्वारा प्रायोजित है। कर्नाटक के विवादित हिजाब मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्ना की आत्मा कांग्रेस पार्टी में घुस गई है और तुष्टिकरण इसके डीएनए में है। मुख्यमंत्री सरमा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड में थे।

सरमा ने अपने एक बयान में कहा कि “कभी-कभी वे कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का एक संघ है। कभी-कभी मुझे लगता है कि जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस ध्रुवीकरण की राजनीति में प्रवेश कर चुकी है। उनका कहना है कि मदरसों और मुस्लिम विश्वविद्यालय को खोलना सही है। वे यह भी कहते हैं कि हिजाब पहनना सही है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पांच राज्यों में चुनाव के बाद काफी हद तक खत्म हो जाएगी।” इससे पहले, सरमा ने किच्छा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस के “डीएनए” में है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को पिछड़ेपन की ओर धकेलने के लिए कांग्रेस मदरसों और हिजाब का समर्थन कर रही है।