पटना

हिलसा: महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का सांसद एवं विधायक ने किया उद्घाटन


हिलसा (नालंदा) (संसू)। शहर के एसयू कॉलेज के सभागार भवन में शनिवार को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र नालंदा द्वारा आयोजित महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण पूर्व प्रेम मुखिया, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जवाहर प्रसाद सिंह तथा नेहरू युवा केंद्र के नालंदा प्रभारी पिंकी गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं यह नालंदा के लिए गर्व की बात है। विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने कहा कि मैं भी इसी महाविद्यालय के छात्र था। आज मुझे आप सभी छात्र व कर्मचारियों के साथ भाषण देने का मौका मिला है। आप सभी युवा अपने देश के लिए कुछ करें, यही कामना है। युवा नेहरू केंद्र के नालंदा प्रभारी पिंकी गिरी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की स्थापना 1972 ई में हुआ था। इसके बाद कई तरह के कार्य सरकार के द्वारा सामाजिक स्तर पर चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र नेताओं ने सांसद विधायक एवं आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस दौरान कई वत्तफ़ाओं ने स्वच्छता अभियान के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।