News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन की और बढ़ी मुश्किलें ईडी ने कोर्ट में मांगी 10 दिन की रिमांड


झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, चंपई सोरेन अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की थी।

1 Feb 20242:53:05 PM

ईडी ने मांगी 10 दिन की रिमांड

ईडी ने मांगी 10 दिन की रिमांड

हेमंत सोरेन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ईडी के अफसरों ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान 10 दिन की रिमांड मांगी है।

1 Feb 20242:48:45 PM

हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट लाया गया, भाजपा ने कल बुलाई बैठक

 झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को रांची स्थित ईडी कार्यालय से पीएमएलए कोर्ट लाया गया। कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कल रात गिरफ्तार किया था। वहीं भाजपा ने भी कल विधायक दलों की बैठक बुलाई है।

#WATCH | Former Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren brought to PMLA Court from the ED office in Ranchi.

He was arrested by the Directorate of Enforcement (ED) in a money laundering case related to the alleged land scam, last night. pic.twitter.com/laqhW59Sbv

— ANI (@ANI) February 1, 2024

1 Feb 20241:58:26 PM

हमारे पास बहुमत, राज्यपाल क्यों नहीं बुला रहे: कांग्रेस

राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर झारखंड कांग्रेस की नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है, तो राज्यपाल हमें क्यों नहीं बुला रहे हैं?

1 Feb 20241:25:58 PM

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुए लालू यादव

 Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-जाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।

झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को…

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 1, 2024

1 Feb 20241:16:20 PM

पहले राजभवन, उसके बाद विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी

समर्थन दिखाने के लिए  झामुमो पहले अपने विधायकों को राजभवन ले जाएगी। इसके बाद इन विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी है। मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट के उड़ने में देरी हो सकती है।

1 Feb 202411:43:15 AM

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम  हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले की सुनवाई अब 2 फरवरी को होगी।

1 Feb 202411:00:23 AM

झारखंड में BJP एक्टिव, चंपई सोरेन बोले- हम ही बनाएंगे सरकार

Hemant Soren Arrested: बताया जा रहा है कि झारखंड में भाजपा भी अवसर की तलाश में लग गई है। हालांकि, अब राजभवन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं होने वाले भावी सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है और हम ही सरकार बनाएंगे।

1 Feb 202410:09:59 AM

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने लोगों को दिया संदेश

Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कल ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी से पहले प्रदेश की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी। लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। संघर्ष हमारे खून में है। हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया,जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों,आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी होगी। दलित और निर्दोष की आवाज बुलंद करनी होगी।

#WATCH | Former Jharkhand CM Hemant Soren before his arrest by ED yesterday said, “Most probably ED will arrest me today, but I am not worried as I am Shibu Sorens son…After a full day of questioning, they decided to arrest me in matters which are not related to me. No… pic.twitter.com/8c3b19yyOL

— ANI (@ANI) February 1, 2024

1 Feb 20249:37:29 AM

Champai Soren: झारखंड के होने वाले सीएम चंपई सोरेन की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

झामुमो विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हम झारखंड के गौरव की रक्षा के लिए काम करना जारी रखेंगे। हमने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है। आपने देखा है यहां के आदिवासियों की आवाज को वर्षों से कैसे दबाया गया है।

1 Feb 20249:28:21 AM

आदिवासी संगठन ने किया आज झारखंड बंद का एलान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवाली संगठन ने आज झारखंड बंद करने का एलान किया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

1 Feb 20248:54:31 AM

Hemant Soren Arrested: आज हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करेगी ईडी

आज ईडी  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी कार्यालय में ही रात गुजारी है। ईडी रिमांड के लिए आग्रह करेगी।

1 Feb 20248:35:45 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था: भाजपा

Hemant Soren Arrested: भाजपा नेता प्रतुलशाह देव ने कहा कि बुरे काम का बुरा नतीजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था। मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। वे 40 घंटे तक गायब रहे, उसके बाद झारखंड आए पूछताछ हुई और गिरफ्तारी हो गई। काश उन्होंने ईमानदारी और कानून, संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की जो शपथ ली थी उसका पालन किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।

1 Feb 20248:20:16 AM

हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में आज 10 बजे के बाद सुनवाई होगी। झामुमो को उच्च न्यायालय से राहत की उम्मीद है।

1 Feb 20247:41:49 AM

Hemant Soren Arrested: झारखंड में लग सकता है राष्ट्रपति शासन, भाजपा भी एक्टिव मोड में

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता है। वहीं, इन सब के बीच भाजपा भी अवसर की तलाश में पूरी तरह से एक्टिव हो गई है।

1 Feb 20247:02:20 AM

हेमंत सोरने से चल रही पूछताछ

रांची में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से सुबह का दृश्य, जहां ईडी कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। बता दें हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

#WATCH | Jharkhand: Morning visuals from Enforcement Directorates office, in Ranchi where the ED is interrogating Hemant Soren in a money laundering case related to the alleged land scam.

Hemant Soren stepped down as the Chief Minister of Jharkhand yesterday. pic.twitter.com/681hhYs5sy

— ANI (@ANI) February 1, 2024

1 Feb 20241:31:00 AM

हेमंत सोरेन की पत्नी ED कार्यालय से रवाना हुईं

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी कार्यालय से रवाना हुईं। वहीं, झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ईडी कार्यालय से रवाना हुए हैं।उन्होंने कहा कि मुझे अभी कुछ नहीं कहना है।

#WATCH झारखंड: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी कार्यालय से रवाना हुईं। pic.twitter.com/KMiHom4tiX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024

1 Feb 20241:21:04 AM

चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता नामित करने का निर्णय

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि अगर मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तो गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता नामित करने का निर्णय लिया है।

/

1 Feb 202412:17:43 AM

गुरुवार को बंद आहून करने का किया खंडन

झारखंड मुक्ति मोर्चा की अपील, संयमित रहें कार्यकर्ता, मोर्चा ने गुरुवार को बंद आहूत करने का खंडन किया, महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी है।

1 Feb 202412:16:27 AM

भाजपा ने संघवाद को तार-तार कर दिया है

सोरेन की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है।

बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जाँच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर,एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है।

अहंकार से चूर भाजपा…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 31, 2024

1 Feb 202412:15:15 AM

भाजपा ने जांच एजेंसियों को पार्टी का प्रकोष्ठ बना दिया है: तेजस्वी

ED Arrested Hemant Soren: हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा भाजपा ने तमाम जांच एजेंसी को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर छोड़ दिया है।

बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जाँच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर,एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है।

अहंकार से चूर भाजपा…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 31, 2024

31 Jan 202411:31:55 PM

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के बाद लिखी कविता

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के बाद देर रात अपने एक्स हैंडल पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने मन की बात को कविता के माध्यम से साझा किया। उन्होंने लिखा- यह एक विराम है जीवन महासंग्राम है हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं क्या हार में, क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं लघुता न अब मेरी छुओ तुम हो महान, बने रहो अपने लोगों के हृदय की वेदना मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं हार मानूंगा नहीं… जय झारखंड।

31 Jan 202410:59:39 PM

हेमंत सोरेन गिरफ्तार

ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कथित जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। राजभवन से ईडी की टीम उन्हें अपने दफ्तर ले गई थी।

31 Jan 202410:35:05 PM

कल्पना सोरेन ईडी के दफ्तर पहुंचीं

कल्पना सोरेन ईडी के दफ्तर पहुंचीं

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार रात ईडी के कार्यालय पहुंचीं।

Hemant Soren : हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन#Jharkhand #Ranchi #ED #CBI #HemantSoren #KalpanaSoren pic.twitter.com/TodLJqpktA

— Yogesh Sahu (@ysaha951) January 31, 2024

31 Jan 202410:29:41 PM

राहुल गांधी ने हेमंत के इस्तीफे को लेकर बोला हमला

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

31 Jan 202410:22:54 PM

हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे : कांग्रेस

झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियां उड़ाना है। PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है।

षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

31 Jan 20249:59:01 PM

हेमंत की याचिका पर हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में एक फरवरी को सुनवाई होगी। हाई कोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

31 Jan 20249:41:55 PM

सोरेन को अपने कार्यालय ले गए ईडी के अधिकारी

सोरेन को अपने कार्यालय ले गए ईडी के अधिकारी

ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से हेमंत सोरेन को राजभवन ले गए थे। वहां राज्यपाल को सोरेन ने अपने इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राजभवन से बाहर आने पर अधिकारी उन्हें अपने साथ ईडी के दफ्तर ले गए।

31 Jan 20249:41:00 PM

राज्यपाल को 47 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

मंत्री आलमगीर आलम ने राजभवन से निकलने के बाद कहा कि झारखंड के राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। नई सरकार के गठन का दावा पेश किया गया। चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल से जल्द शपथ ग्रहण का समय मांगा गया है। राज्यपाल ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

31 Jan 20249:03:29 PM

ईडी की हिरासत में सोरेन

झारखंड में सियासी बदलाव के बीच सांसद महुआ माजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं।

31 Jan 20248:42:50 PM

बन्ना गुप्ता बोले- चंपई होंगे सीएम

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। हम राज्यपाल से उनके शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की गुजारिश लेकर राजभवन आए हैं।

31 Jan 20248:37:52 PM

हेमंत सोरेन का इस्तीफा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन के गेट पर रोका गया था, इसके बाद वह अंदर गए और इस्तीफा दे दिया।

31 Jan 20248:34:58 PM

चंपई के नाम की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की पुष्टि

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है और वही मुख्यमंत्री होंगे। इधर, राजभवन के गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रोका गया है।

31 Jan 20248:32:57 PM

इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी ने की पुष्टि की है कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे।

31 Jan 20248:28:16 PM

हेमंत सोरेन का इस्तीफा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम आवास से राजभवन के लिए निकल गए हैं। वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, हेमंत सरकार में मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

31 Jan 20248:23:29 PM

हेमंत सोरेन हाईकोर्ट पहुंचे, विधायक राजभवन

ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की है। उधर, सभी विधायक राजभवन पहुंच गए हैं।

31 Jan 20248:21:45 PM

सीएम पद की रेस में इस मंत्री का नाम आया आगे

झारखंड के मुख्यमंत्री पद को लेकर हेमंत सोरेन के परिवार में मची रार के बाद एक नया नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री चंपई सोरेन का नाम आगे आ गया है। चंपई अभी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री हैं। वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

31 Jan 20247:32:45 PM

राजभवन से विधायकों को मिलने का समय दिया गया

जमीन घोटाला मामले में पिछले 6 घंटे से ईडी की टीम मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है। झारखंड में बढ़ती सियासी हलचल के बीच राजभवन से विधायकों को मिलने का समय दिया गया है। थोड़ी देर में राज्यपाल से झामुमो के विधायक मुलाकात करेंगे। राज्यपाल ने आठ बजे रात में मिलने का समय दिया है।

31 Jan 20246:36:35 PM

हेमंत सोरेन से कई घंटों से पूछताछ जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल, ईडी की टीम जमीन घोटाला मामले में कई घंटों से पूछताछ कर रही है। वहीं, राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।

31 Jan 20246:16:54 PM

झारखंड में सीएम आवास के पास पहुंची दो बसें

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से कई घंटों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इस बीच सीएम आवास में दो बसें पहुंची हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि विधायकों की शिफ्टिंग के लिए यह तैयारी चल रही है। इसके साथ-साथ राजभवन में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती है।

#WATCH | Two minibuses seen entering the premises of Jharkhand CM Hemant Sorens residence in Ranchi

A team of ED officials is at the residence of CM Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/ygIjppy8yF

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20245:39:10 PM

भाजपा नेता निशिकांत दुबे का हेमंत सोरेन पर निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे नेकहा कि वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई है। 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, जेएमएम के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।

#WATCH | Delhi: On speculations about Jharkhand CM Hemant Sorens wife Kalpana Soren being named the CM in case of his arrest, BJP MP Nishikant Dubey says, “He wants to make his wife, Kalpana Soren, the CM but there is a rebellion in his home. 18 out of 29 MLAs are not in favour… pic.twitter.com/FZmNOxTsE7

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20244:21:32 PM

Jharkhand News: झारखंड के गृह सचिव अविनाश कुमार हटाए गए

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बीच झारखंड के गृह सचिव अविनाश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्य सचिव एल खियांगते को ही गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह शिक्षा सचिव बनाए गए।

31 Jan 20244:13:20 PM

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन से तीन घंटे से पूछताछ जारी, समर्थकों का भारी विरोध प्रदर्शन

Jharkhand News: झारखंड के सीएम  हेमंत सोरेन से लगातार तीन घंटे से पूछताछ जारी है। ईडी के अधिकारी लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं। वहीं समर्थकों का भी भारी विरोध प्रदर्शन जारी है।

31 Jan 20243:36:25 PM

Hemant Sहेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज करवाई

हेमंत सोरेन ने कहा है कि एक आदिवासी को प्रताड़ित किया जा रहा है। ईडी के अधिकारी शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है।

31 Jan 20243:17:33 PM

ED के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इसी बीच हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाना में ED के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

31 Jan 20243:03:52 PM

Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन ने विधायकों से करवाया सादे पेपर पर हस्ताक्षर

Hemant Soren ED LIVE: पूछताछ से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरन ने विधायकों से दो सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। सभी विधायकों ने एकजुट होकर हेमंत सोरेन का समर्थन किया है।

31 Jan 20242:09:07 PM

Hemant Soren ED: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी, समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन

Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है। इस दौरान ईडी की टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीएम आवास में प्रवेश करती दिख रही है। वहीं समर्थकों का भी प्रदर्शन जारी है।

#WATCH | Ranchi | A team of ED officials arrive at the residence of CM Hemant Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/zoZinY1w6Y

— ANI (@ANI) January 31, 2024

समर्थकों के प्रदर्शन का भी VIDEO आया सामने

#WATCH | JMM (Jharkhand Mukti Morcha) workers gather at Morabadi Ground in Ranchi in protest against the ED probe of CM and partys Executive President, Hemant Soren. They are planning to march to Raj Bhavan. pic.twitter.com/j1zHCtTMfb

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20241:45:05 PM

कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलों पर झामुमो सांसद महुआ मांजी का आया बयान

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर जेएमएम सांसद महुआ माजी का कहना है कि आप देख सकते हैं कि केंद्र सरकार और बीजेपी किस तरह सरकारों को अस्थिर करने और गिराने की साजिश रच रही है। ये गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपनी सरकार बनाएंगे।

इसलिए, पार्टी सभी साजिशों का सामना करने और निपटने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे सीएम हेमंत सोरेन ही होंगे।

#WATCH | On ED probe of Jharkhand CM Hemant Soren and speculations about his wife Kalpana Soren being named the CM in case of his arrest, JMM MP Mahua Maji says, “You can see how the Central Government and BJP are hatching a conspiracy to destabilise & topple governments and form… pic.twitter.com/jBbKjyLm7U

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20241:38:52 PM

झामुमो नेताओं का भारी विरोध प्रदर्शन

झारखंड के और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ईडी जांच के विरोध में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए। वे राजभवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं।

#WATCH | JMM (Jharkhand Mukti Morcha) workers gather at Morabadi Ground in Ranchi in protest against the ED probe of CM and partys Executive President, Hemant Soren. They are planning to march to Raj Bhavan. pic.twitter.com/j1zHCtTMfb

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20241:20:35 PM

Hemant Soren ED: सीएम आवास पहुंची ED की टीम, VIDEO

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से थोड़ी देर में ईडी की पूछताछ शुरू हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सीएम आवास पहुंच गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH | Ranchi | A team of ED officials arrive at the residence of CM Hemant Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/zoZinY1w6Y

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 202412:33:24 PM

Hemant Soren ED Live: आजाद भारत के इतिहास में कोई भी सीएम लापता नहीं हुआ, बीजेपी ने साधा निशाना

कथित भूमि घोटाला मामले में ईडी के ताजा समन मिलने के बाद से संपर्क में आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी कोई निर्वाचित मुख्यमंत्री लापता नहीं हुआ है। 40 घंटे से अधिक समय तक, लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

31 Jan 202412:15:08 PM

सीएम आवास रोड को किया गया ब्लॉक, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास के रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
/

31 Jan 202411:55:49 AM

Hemant Soren ED Live: दिल्ली में बरामद रुपये भाजपा और ईडी ने प्लांट किए: झामुमो

Hemant Soren ED: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि दिल्ली में बरामद रुपये भाजपा और ईडी ने प्लांट किए हैं। साथ ही हेमंत विरोधी बयानों के लेकर भाजपा नेताओं के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। उधर, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री हेमंत को अगर ईडी, सीबीआइ, दिल्ली पुलिस आदि मिलकर भी नहीं खोज सके तो यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की विफलता है।

31 Jan 202411:16:03 AM

Hemant Soren ED: हेमंत सोरेन के घर के बाहर भारी सुरक्षा

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने वाली है।

31 Jan 202411:07:27 AM

हेमंत सोरेन को भागने में केजरीवाल ने की मदद: निशिकांत दुबे

Hemant Soren ED Live: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई…

जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रॉंची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2024

31 Jan 202410:27:34 AM

झारखंड में विधानसभा का क्या है गणित?

झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक हैं। जिनमें सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। इसमें झामुमो 29, कांग्रेस 17, RJD के पास 1 और सीपीआई (एमएल) 1 शामिल हैं। जबकि विपक्षी एनडीए में 32 विधायक हैं। इसमें बीजेपी 26, AJSU 3, NCP (AP) 1, निर्दलीय 2 विधायक शामिल हैं। वहीं एक सीट फिलहाल खाली है।

31 Jan 202410:21:00 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के नाम पर तैयार नहीं हुईं भाभी सीता सोरेन

Hemant Soren Live: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में,पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने संबंधी चर्चा पर उनकी भाभी और जामा से झामुमो की विधायक सीता सोरेन नाराज बताई जा रही हैं। वह मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नहीं आईं।

सीता सोरेन ने कहा कि कल्पना सोरेन उन्हें किसी हाल में स्वीकार नहीं है। मेरे दिवंगत पति दुर्गा उरांव ने झामुमो के स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया है। वर्ष 2019 में भी मेरी उपेक्षा हुई थी, लेकिन मैं चुप रही। अब चुप नहीं रहूंगी।

31 Jan 20249:45:43 AM

Jharkhand News Live: सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है: जेएमएम नेता मनोज पांडे

ईडी द्वारा आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर पूछताछ करने पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है। वह सहयोग करेंगे। उन्होंने पहले भी सभी सवालों के जवाब दिए हैं और वह देंगे।

लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के पूर्वाग्रह से ऐसा लगता है कि उन्हें एक काम दिया गया है। वे एक लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, आखिरकार सामने आ जाएगा।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ED to question Jharkhand CM Hemant Soren at his residence today, JMM leader Manoj Pandey says, “CM Hemant Soren has himself given an appointment to the ED. He will cooperate. He has answered all questions previously as well, and hell do that today… pic.twitter.com/sIeIO6jpvI

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20249:32:06 AM

Hemant Soren ED LIVE: गडबड़ी नहीं हो, सीनियर आइएएस- आइपीएस अधिकारी को जिम्मेदारी

Hemant Soren : राज्यपाल ने मुख्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों को बुलाकर यह निर्देश दिया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। 20 जनवरी को सीएम आवास के आसपास भारी संख्या में सत्तारूढ़ दल के समर्थक जमा हो गये थे। सीआरपीएफ के जवानों को लेकर भी विवाद हुआ। इसे देखते हुए आज धारा 144 लगा दी गई है। सचिव स्तर के अधिकारी प्रशांत कुमार की गृह विभाग ने प्रतिनियुक्ति की है।

31 Jan 20249:05:32 AM

आज फिर विधायकों को जुटने का आदेश

Jharkhand News Live: सत्तारूढ़ दलों के ज्यादातर विधायक रांची में जमे हैं। उन्होंने एकजुटता भी प्रदर्शित की है और निर्णय लेने के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है। विधायकों से हस्ताक्षर लिए गए हैं ताकि विपरीत परिस्थितियों में अन्य विकल्पों पर निर्णय लिया जा सके। आज विधायकों को एक बार फिर 11 बजे सीएम आवास बुलाया गया है।

31 Jan 20248:49:48 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी जांच पर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने कहा कि ईडी-सीबीआई अब सामने हैं। वे वही करते हैं जो भाजपा चाहती है। अगर किसी राज्य के सीएम को इस तरह परेशान किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है।

क्या इन 9 वर्षों में किसी भी भाजपा मंत्री पर छापा मारा गया है? चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे सभी को तोड़ना चाहते हैं।

#WATCH | On ED probe of Jharkhand CM Hemant Soren, Congress leader Ajoy Kumar says, “…ED-CBI is frontal now. They do whatever the BJP wants. If the CM of a state is harassed like this and entrapped in false cases…Has any BJP minister been raided in these 9 years? Elections… pic.twitter.com/yLpQ8HD5tV

— ANI (@ANI) January 31, 2024

31 Jan 20248:44:56 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन से आज ईडी करेगी पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी एक बार फिर से पूछताछ करेगी। बता दें कि ईडी की टीम रांची में दोपहर 1 बजे सीएम आवास पहुंचेगी और कथित जमीन घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करेगी।